आए दिन होने वाले विवाद को देखते हुए किया जा रहा बदलाव।
इंदौर : प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, पूजन के लिए प्रवेश करने वाले भक्तों के प्रवेश की व्यवस्था को अब बदला जाएगा। आए दिन वीआईपी द्वार से प्रवेश करने को लेकर होने वाले विवाद को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के ठीक दाईं ओर से अभिषेक पूजन के लिए भक्तों को प्रवेश दिया जाता है। दिनों दिन मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आए दिन यहां विवाद की स्थिति निर्मित होती है। इस बात को देखते हुए अब भक्तों को अभिषेक और पूजन के लिए मंदिर के पिछले हिस्से में बने शिव मंदिर के सामने से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर के दाहिनी ओर से शिव मंदिर तक रेलिंग लगाई जाएगी। पंडित भट्ट ने बताया कि यह व्यवस्था अभी प्रयोग के तौर पर की जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे स्थाई कर दिया जाएगा।
Related Posts
January 21, 2022 क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उड़ाए 81 हजार रुपए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाइन ठगी में किसान आवेदक के 81,000/- रूपए वापस […]
February 10, 2021 कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार, दो फीसदी से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, जिसतरह संक्रमण में उतार- चढ़ाव आ रहे हैं, […]
July 18, 2023 आईडीए ने मियावाकी पद्धति से रोपे 7 हजार पौधे
स्कीम नंबर 78 पार्ट 2 स्थित सिटी फॉरेस्ट में रोपे गए पौधे।
इंदौर : विकास प्राधिकरण […]
September 6, 2020 इंदौर से प्रारंभ हुआ ट्रेनों का संचालन, 240 यात्रियों के साथ जबलपुर के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन इंदौर : लॉकडाउन के बाद अनलॉक होते देश, प्रदेश व शहर में जनजीवन फिर सामान्य होने लगा है। […]
May 17, 2020 कोरोना से मौतों का लगा शतक, संक्रमितों की संख्या 5 फीसदी के नीचे पहुंची.. इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण ने शहर में अब तक 100 लोगों की जिंदगी छीन ली है। शनिवार […]
April 19, 2022 डॉक्टर्स संगीत लीग में डॉक्टरों के समूहों में होगी गायन व नृत्य की प्रतिस्पर्धा
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा सेंट्रल लैब के सहयोग से डॉक्टर्स […]
May 19, 2021 कांग्रेस नेताओं का दावा, सांवेर के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो चुकी हैं 25 मौतें, शासन- प्रशासन परोस रहे झूठ
इंदौर : कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम […]