इंदौर : शहर के खजराना दरगाह के सामने तालाब के पास में रहने वाले भूमाफिया भाइयों की जोड़ी अनवर पटेल पिता रहमत अली व उस्मान पटेल पिता रहमत अली पर पुलिस उपायुक्त जोन-2 संपत उपाध्याय ने दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है ।
दोनों आरोपियों पर लसूड़िया थाना में धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी, 506, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध क्रमांकः 0490/22 अप्रैल माह में दर्ज हुआ था। कई बार दोनों के घरों एवं ठिकानों पर लसूड़िया थाने की पुलिस द्वारा दबिश दी गई पर असफलता ही हाथ लगी। दोनों भाइयों ने इंदौर में कई जमीनों पर नकली कागजों एवं फर्जी अंगूठा निशानी से भोले-भाले किसानों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीनें धोखे से अपने नाम करवा कर ली। दोनों ने बिल्डरों से सांठगांठ कर हड़पी गई जमीनों पर कॉलोनियां काट रखी हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर थाना प्रभारी लसुड़िया संतोष दूधी अब दोनों फरार इनामी आरोपियों की नामी व बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा भी निकाल रहे हैं। इनके जमीनों के काले धंधे में मददगार सफेदपोश बिल्डरों की भी संपूर्ण जानकारी निकाली जा रही है।
Related Posts
May 10, 2021 गुजरात से लाए गए थे 12 सौ नकली रेमडेसीवीर, प्रदेशभर में खपाए गए
प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच पुलिस ने पड़ोसी गुजरात से महीने […]
October 31, 2019 पीडब्ल्यूडी मंत्री ने गौवंश को परोसी घांस इंदौर : पिलियाखाल स्थित हँसदास मठ की गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में प्रदेश […]
November 8, 2022 जनसेवा अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी पुरस्कृत
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर और सांसद लालवानी ने किया पुरस्कृत।
इंदौर : […]
October 7, 2022 मुंबई से उज्जैन में आकर ठहरे दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद
उज्जैन : क्राइम ब्रांच, उज्जैन ने दानीगेट क्षेत्र की अवंती पार्श्वनाथ होटल में ठहरे […]
June 17, 2023 मराठी नाट्य छटा स्पर्धा का आयोजन 2 जुलाई को
छह विभिन्न आयु वर्ग में होगी स्पर्धा।
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा 2 […]
November 23, 2023 24 नवंबर से 05 दिसंबर तक निरस्त रहेगी इंदौर – बिलासपुर ट्रेन
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई अन्य ट्रेनें भी की गई रद्द।
इंदौर : दक्षिण- पूर्व […]
June 26, 2020 चौराहों पर चेकिंग बंद करें पुलिस, धर्मस्थलों को चरणबद्ध ढंग से खोलें- मोघे इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने जिला प्रशासन को सुझाव […]