इंदौर : गुरुवार रात महू निवासी तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि महू के ग्राम पिपरिया मल्हार निवासी तीनों भाई नवरात्रि के चलते मां चामुण्डा के दर्शन करने बाइक पर सवार होकर निकले थे। बायपास पर ओमेक्स सिटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीनों भाइयों की मौत हो गई। मृतकों के नाम रितेश यादव, रोहित यादव और राजा यादव बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
Related Posts
December 27, 2022 कुख्यात बदमाश सलमान लाला के अवैध निर्माण किए ध्वस्त
इंदौर: सोमवार को नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश सलमान […]
January 23, 2022 लघुकथा : मुंहबोला रिश्ता..
रामनिवास बहुत ही भावुक और दूसरों पर अत्यधिक अपनत्व लुटाने वाला और विश्वास करने वाला […]
April 3, 2022 इंदौर के मास्टर प्लान के लिए अब समाजसेवी और जन संगठन उतरेंगे सड़कों पर
बहुत हुआ अनुरोध, अब सीधे आंदोलन ।
सर्वदलीय समिति के बैनर तले लोगों को जोड़ा […]
November 25, 2024 इंदौर के पंचकुइया राम मंदिर में हजारों लोगों ने किया ॐ नमः शिवाय का सामूहिक जाप
संस्था देव से महादेव के बैनर तले धर्मगुरुओं एवं आकाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में संपन्न […]
February 25, 2021 कोरोना की रफ्तार में आई तेजी, 12 फीसदी के करीब पहुंचा ग्रोथ रेट, दो और मरीजों की मौत
इंदौर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते आठ दिनों में ही ग्रोथ रेट दोहरे […]
May 13, 2021 वायुसेना के विमान से ले जाए गए ऑक्सीजन के तीन खाली टैंकर
इंदौर : इंदौर एयरपोर्ट से बुधवार- गुरुवार की दरम्यानी रात वायुसेना के विमान द्वारा […]
October 25, 2023 मोबाइल टावरों से बैट्री चुराने वाली गैंग के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : मोबाइल टॉवरो से बेट्रियां चोरी करने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना […]