इंदौर : गुरुवार रात महू निवासी तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि महू के ग्राम पिपरिया मल्हार निवासी तीनों भाई नवरात्रि के चलते मां चामुण्डा के दर्शन करने बाइक पर सवार होकर निकले थे। बायपास पर ओमेक्स सिटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीनों भाइयों की मौत हो गई। मृतकों के नाम रितेश यादव, रोहित यादव और राजा यादव बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
Related Posts
March 30, 2022 पिपलिया कुमार, निपानिया क्षेत्र की कॉलोनियों में हो रहा अवैध निर्माण, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इंदौर : शहर के सबसे तेजी से विकसित हो रहै पिपलियाकुमार एवं निपानिया क्षेत्र की विभिन्न […]
July 29, 2021 सांसद लालवानी ने रेलमंत्री को सौंपा पत्र, इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने की मांग की
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर से जुड़े […]
January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
March 18, 2023 महू के डोंगरगांव की घटना के सिलसिले में पुलिस दर्ज की एफआईआर
इंदौर : डॉ. अंबेडकर नगर महू में आदिवासी युवती से कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या और […]
January 5, 2024 बच्चों ने रामलीला के जरिए जगाया राम भक्ति का अलख
इंदौर : अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने […]
July 12, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार, 50 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को खजराना पुलिस ने […]
January 8, 2021 नर्मदा नदी में नाव पलटी, 9 लोगों को बचाया गया, दो लापता
खंडवा : इंदौर-इच्छापुर हाई-वे स्थित मोरटक्का पुल के नीचे नर्मदा नदी में यात्रियों से […]