इंदौर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते आठ दिनों में ही ग्रोथ रेट दोहरे अंकों में पहुंच गया है। बुधवार 24 फरवरी को टेस्टिंग के अनुपात में करीब 12 फीसदी नए संक्रमित मामले पाए गए।ये आंकड़े गंभीर होते हालात की ओर इशारा कर रहे हैं। अभी भी हम नहीं संभले तो लॉकडाउन जैसी परिस्थितियां फिर बन सकती हैं।
133 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 1024 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1139 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 998 निगेटिव पाए गए। 133 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 826974 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। इनमें से अब तक 59234 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि लगभग 97 फीसदी रिकवर भी हो गए है।
68 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 68 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57498 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त चुके हैं। 803 मरीजों का इलाज चल रहा है।
2 और मरीजों ने तोड़ा दम।
बुधवार को कोरोना ग्रसित दो और मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 933 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
March 24, 2021 सर्वधर्म संघ ने किया मास्क का वितरण, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने भी […]
May 18, 2020 मप्र में कोरोना पर काफी हद तक पाया गया नियंत्रण, सभी जिलों में अब होंगे रेड व ग्रीन जोन- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समय […]
March 14, 2025 60 साल से होलिका दहन की परंपरा निभा रहा यादव परिवार
इन्दौर : मल्हारगंज चौराहा पर शास्त्री नवयुवक मंडल द्वारा 1965 से लेकर आज तक होली दहन की […]
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]
January 6, 2023 आर्थिक दृष्टिकोण से भारतीय डायस्पोरा पर प्रवासी सम्मेलन में बोलेंगे अंकुर वैद्य
इंदौर : इंदौर में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में अमेरिका निवासी अंकुर […]
November 12, 2019 मुहबोली बहन का अपहरण करने वाले भाई को 1 वर्ष की सजा इंदौर : मुहबोली नाबालिग बहन का अपहरण कर उसपर शादी के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को दोषी […]
March 4, 2021 अभ्यास मंडल ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को किया सम्मानित
इन्दौर : सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों के लिए सेवारत,इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था अभ्यास […]