कलेक्टर ने खरीफ फसलों को हुई क्षति का लिया जायजा, नुकसानी का आकलन करने के दिए निर्देश

  
Last Updated:  August 25, 2020 " 12:55 pm"

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ इंदौर जिले के सनावदिया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर मनीष सिंह ने सोयाबीन की फसलों में आ रहे स्टेम फ्लाई के प्रकोप को देखा। इससे हुई फसलों की क्षति की जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्री सिंह ने अपने भम्रण के दौरान किसानों से चर्चा की और वर्तमान में फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने सोयाबीन की फसल पर हुए प्रकोप की जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने सनावदिया ग्राम के किसान मेम्बर सिंह, मायाराम, रवि रामेश्वर आदि के खेतों का अवलोकन किया और फसलों की स्थिति देखी। उन्होंने पूरे जिले में फसल वार, किस्म वार प्रकोप की जानकारी संकलित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर मनीष सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।
कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों आदि को फसलों की वर्तमान स्थिति के संबंध में वास्तविक जानकारी संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उप संचालक कृषि रामेश्वर पटेल ने किसानों को जानकारी दी कि राज्य शासन द्वारा फसल बीमा के तहत प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 कर दी गयी है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *