इंदौर : ट्रैफिक की कमान डीसीपी महेशचंद्र जैन के हाथों में आने के बाद से यातायात विभाग का अमला अलर्ट मोड़ पर है। नियमों का उल्लंघन कर आम लोगों के जीवन को संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसी जा रही है।इसी कड़ी में दर्शित बस के चालक द्वारा बस को कृषि कॉलेज के पास रोड पर खतरनाक तरीके से चलाते हुए आम लोगों का जीवन संकट में डालने का कृत्य करते हुए पकड़ा गया। संयोगितागंज थाने पर उक्त बस चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया गया।
बेलगाम वाहन चलाने पर होगी एफआईआर।
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन ने विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जो भी व्यक्ति आम जनता का जीवन संकट में डालते हुए अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए पाया जाए, उसके खिलाफ चलानी कार्रवाई ना करते हुए संबंधित थाने पर आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कराया जाए। इसी के चलते यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
September 26, 2023 आईएमए का वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 13 अक्टूबर को
विभिन्न क्षेत्रों ख्यात वूमेन लीडर्स कॉन्क्लेव में रखेंगी अपने विचार।
नव उद्यमी […]
July 10, 2023 समान नागरिक संहिता के लिए यह सही समय, किसी धर्म से जोड़कर न देखें
कानून बनने के पहले ही विरोध की बात ठीक नहीं।
‘सेवा सुरभि’ एवं इंदौर प्रेस क्लब […]
November 27, 2020 नकली हींग फैक्टरी चलाने वालों पर लगेगी रासुका
इंदौर : पालदा में पकड़ी गई नकली हींग की फैक्ट्री के संचालक रमेश लाल पिता मेलु माखीजा, […]
February 14, 2024 एसजीएसआईटीएस में मियावाकी पद्धति से लगाए जा रहे पौधे
05 दिवसीय प्लांटेशन महाकुंभ के पहले दिन रोपे गए 02 हजार पौधे।
इंदौर : विद्या के साथ […]
March 31, 2021 साढ़े छह सौ के करीब मिले नए संक्रमित, दो दिन की तालाबंदी का नहीं हुआ कोई असर…?
इंदौर : दो दिन की तालाबंदी के बावजूद कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। […]
January 27, 2022 एमआर-4 से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के लिए निगमायुक्त ने किया दौरा
इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को एम आर-4 सांवेर रोड डी सेक्टर से आईएसबीटी […]
June 4, 2021 बात करते समय फटा मोबाइल, युवक की मौत…!
इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता […]