आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इंदौर : विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। कलेक्टर इंदौर इलैया राजा टी के आदेशानुसार व सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मनीष खरे के निर्देशन चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एक होंडा स्टनर वाहन से 72 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बीयर जब्त की गई।
ऐसे पकड़ाई विदेशी मदिरा बीयर :-
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मनोहर खरे आबकारी उपनिरीक्षक वृत मालवा मिल ‘ब’ और उनकी टीम ने बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा के समीप रिंग रोड पर घेराबंदी कर एक होन्डा स्टनर क्र. MP 09 MS 0373 को पकड़ा। वाहन से दो थैलों में 144 केन मांउटस-6000 बीयर कुल 72 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बीयर जप्त की गई। मौके से आदतन शराब तस्कर विक्रम जैन पिता मुकेश जैन उम्र 33 वर्ष नि. 444, MR-5 महालक्ष्मी नगर इंदौर को धारा 34 (1)(2) आब.अधि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 55000 रुपए है।
इस कार्रवाई में वृत स्टॉफ आबकारी आरक्षक अरविंद शर्मा, विपुल खरे, कोमल कनेश, विक्रम यादव, रानी पासी एवं चालक मनीष डोईफोडे की सराहनीय भूमिका रही।
Related Posts
December 1, 2020 डॉ. भरत साबू के डायबिटिक पेशंट में कोरोना पर केंद्रित शोध पत्र को मिला पहला पुरस्कार
इंदौर : किसी भी नई बीमारी के बारे में जितनी अधिक जानकारी होती है, मरीजों की जान बचाने […]
May 18, 2017 लखनऊ में गेस्ट हाऊस के पास संदिग्ध हालात में मिला IAS अफसर का शव लखनऊ.यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के पास कर्नाटक कैडर […]
September 2, 2022 सभी पथ विक्रेताओं को दिया जाएगा संबल योजना का लाभ, बनेंगे संबल कार्ड
प्रदेश में 17 सितंबर से 31अक्टूबर तक चलेगा अभियान। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न […]
June 15, 2019 निगम परिषद में कांग्रेसियों का हंगामा संवैधानिक संस्था पर हमला है- बाबूसिंह इन्दौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी ने एक बयान जारी कर नगर निगम परिषद की बजट […]
August 4, 2020 कोरोना संक्रमण में आई कमीं, बढा रिकवरी रेट…! इंदौर : कोरोना संक्रमण में अब कमीं नजर आ रही है। बीते दो- तीन दिनों से संक्रमितों का औसत […]
October 6, 2023 महाकाल की तर्ज पर होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास
कैलाश विजयवर्गीय की मांग पर स्टेशन की बनेगी नई डिजाइन। रेलमंत्री ने किया ऐलान।
इंदौर […]
January 3, 2023 बांध की दीवार में खामियां पाई जाने पर चार अधिकारियों को शो कॉज नोटिस
घोड़ा पछाड़ बाँध का निरीक्षण करने के दौरान खामियां पाए जाने पर जताई नाराजगी।
भोपाल : […]