इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से हीरे सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में थे। दोनो आरोपियों से कुल 55 नग हीरे और 02 मोबाइल (कीमत करीब 3 लाख 51 हजार रुपए ) जब्त किए गए। आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर परदेशीपुरा शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तेजा उर्फ अशोक पिता अंतर सिंह निवासी ग्राम गुणावाद,सदलपुर जिला धार और विक्की उर्फ विक्रम पिता सत्यनारायण सिंधिया निवासी 71-कृष्णापुरी सेक्टर डी, चंदननगर इंदौर होना बताए। आरोपियों ने उनके कब्जे से जब्त हीरे गरियाबंद, छत्तीसगढ़ से चोरी करना कबूला।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 03/22 धारा 379 भादवि एवं 4(21) माइनिंग एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियो से अन्य चोरियों के बारे मे तथा और किन-किन लोगों को पूर्व मे हीरे बेचे हैं, के संबध मे भी पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों के नाम सामने आने पर उनके विरूद्ध भी उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
September 26, 2022 जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता – सीएम शिवराज
हितग्राहियों को मंच पर बुला कर योजनाओं का किया सत्यापन।
किसानों के हित में शामिल […]
August 22, 2021 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के लिए बच्चों ने बनाई राखियां, एएसपी मुख्यालय को की गई भेंट
इंदौर : अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग […]
August 30, 2019 दुबई से इंटर्नशिप करके लौटा प्रेस्टिज के छात्रों का दल इंदौर : प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए के छात्रों का दल दुबई की एक कम्पनी […]
October 12, 2021 कटनी से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी इंदौर पुलिस की मदद से पकड़ाया
इंदौर : कटनी के ट्रिपल मर्डर के प्रकरण का फरार आरोपी, को पुलिस थाना बाणगंगा इंदौर की […]
November 21, 2021 लगातार पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने की खुशी में देर रात तक चलता रहा जश्न मनाने का सिलसिला
इंदौर : पांचवी बार स्वच्छता में प्रथम स्थान पर आने पर इंदौर में शनिवार को दिनभर जश्न का […]
July 22, 2023 मीडियाकर्मियों व परिजनों के लिए आधार कैंप का पोस्ट मास्टर जनरल ने किया शुभारंभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा डाक विभाग इंदौर परिक्षेत्र के सहयोग से […]
January 3, 2023 विजन और मिशन के साथ ऐसे काम करें जो प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल दें – सीएम चौहान
जनता को कोई असुविधा न हो, समय-सीमा में मिले जन-कल्याणकारी योजनाओं का […]