इंदौर : कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटू श्याम मन्दिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधिविधान के साथ की गई। राजस्थान के खाटू स्थित मुख्य मंदिर के महंत जितेंद्र दास और श्याम दास महाराज के सान्निध्य में अभिजीत मुहूर्त पर खाटू श्याम के जयघोष, मंत्रोच्चार और हर्षध्वनि के बीच खाटू श्याम बाबा, शिव परिवार और हनुमानजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व मन्दिर के भवन द्वार के पूजन, अभिषेक और शिखर पर कलश की स्थापना की गई।
खाटू श्याम बाबा का इस मौके पर आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। हजारों भक्तों ने बाबा के मनोहारी रूप का दर्शन लाभ लिया। आयोजन से जुड़े सुभाष हाड़ा, नरेश बेरीवाल और प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ यज्ञशाला में चल रहे पंचकुंडात्मक महायज्ञ की भी पूर्णाहुति हुई।
भजन गायक अमित पारेख, संजय सेन और साथियों ने इस अवसर पर सुमधुर भजनों की बानगी पेश कर श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाद में महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।
Related Posts
April 9, 2021 उज्जैन में भी लागू हुआ लॉकडाउन, पर्व स्नान पर लगाई गई रोक
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के तहत कानून व्यवस्था […]
December 25, 2021 ऑटो रिक्शा में तस्करी कर लाई जा रही 55 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त
इंदौर : 31दिसम्बर की पार्टी के लिए अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
March 26, 2022 देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराएं- राज्यपाल श्री पटेल
इंदौर : देश को यूं ही आजादी नहीं मिली। इसको पाने के लिए खुदीराम बोस, सावरकर, सरदार […]
April 4, 2017 आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट देखने को मिल सकते हैं अब आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट देखने को मिल सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि भारतीय […]
September 8, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना के हालात की समीक्षा, अस्पतालों में बेड बढाने के दिए निर्देश भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद की बैठक के पूर्व कोविड-19 की प्रदेश […]
September 10, 2021 संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्रशासन ने होटल को किया सील
इंदौर : संदेहास्पद गतिविधियों के चलते जिला व पुलिस प्रशासन ने भवरकुआं थाने के पास स्थित […]
October 17, 2022 बुजुर्ग महिला की जान बचाने वाले सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
तुलसी नगर के रहवासियों ने किया सम्मान।
इंदौर : श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर […]