इंदौर : श्रमिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक खिलौना फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकलों के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घनी बस्ती में चलाई जा रही थी फैक्टरी।
जिस खिलौना फैक्टरी में आग लगी वह नंदानगर की गली नम्बर 17 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर संचालित की जा रही थी। यह मकान नवीन शेखावत का बताया जा रहा है। पहली मंजिल पर वे खुद रहते हैं। दूसरी मंजिल पर किराएदार है और तीसरी मंजिल पर वे सनराइज इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी चलाते हैं। यहां चमड़े के खिलौने बनाए जाते हैं। आसपास घनी रहवासी बस्ती है। बताया जाता है कि रविवार तड़के फैक्टरी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें नजर आने लगीं। लोगों ने आग लगी देखकर फैक्टरी मालिक नवीन शेखावत को जगाया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो दमकलों के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए नगर निगम से पानी के टैंकर भी बुलाए गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 7 टैंकर पानी आग बुझाने में लगा। फैक्टरी मालिक नवीन शेखावत के अनुसार सम्भवतः शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। लाखों रुपए का कच्चा माल, मशीनें और तैयार खिलौने आग में जलकर खाक हो गए। हालांकि नुकसानी का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।
Related Posts
September 12, 2021 खजराना गणेश को लगाया गया मूंग के 11हजार लड्डुओं का भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर शुक्रवार रात रात भजन गायक पं. सुरेश शर्मा एवं उनके साथियों […]
December 17, 2022 आपात स्थिति में पीड़ित की जान बचाने को लेकर पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित की गई कार्यशाला
वी-वन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा बेसिक ट्रामा व लाइफ सपोर्ट का पुलिसकर्मियों को दिया […]
March 24, 2020 रेलवे स्टेशन किया गया बंद, आरक्षण कार्यालय में भी जड़े ताले इंदौर : रेल मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में यात्री ट्रेनों की आवाजाही बन्द कर दी गई […]
October 5, 2022 इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली बार हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से हराया
इंदौर: होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम की जीत का सिलसिला मंगलवार को टूट गया। दक्षिण […]
January 2, 2022 अभिनेता विक्की कौशल व फ़िल्म निर्माता के खिलाफ़ शिकायत, नम्बर प्लेट के अवैध रूप से इस्तेमाल का आरोप
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल […]
March 11, 2022 नकली सर्वर के जरिए विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का नकली (डमी) सर्वर बना कर करोडो की ठगी करने वाली […]
April 16, 2022 मनी लांड्रिंग एक्ट के पहलुओं से टैक्स प्रैक्टिशनर्स को कराया गया अवगत
इंदौर : टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं इंदौर सीए शाखा के संयुक्त तत्वावधान में […]