युवक की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया शव।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के नंदबाग की घटना।
इंदौर : शहर में हत्या की बढ़ती वारदातें पुलिस की सक्रियता और मुखबिर तंत्र पर सवालिया निशान खड़ा कर रहीं हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश बोरे में बंद कर खुले मैदान में फेंक दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के हाथ बंधे थे, शरीर पर थे चोटों के निशान।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक निगमकर्मियों की सूचना पर नंदबाग स्थित आईडीए बिल्डिंग के मैदान से बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे यह प्रतीत हो रहा था की बुरी तरह मारपीट कर युवक की हत्या की गई और शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। शव सड़ने लगा था, जिससे यह अनुमान लगाया गया की युवक की हत्या को 24 घंटे हो चुके थे।
शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
Related Posts
March 31, 2024 लसूडिया पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 05 बदमाशों को बंदी बनाया
आरोपियों से पिस्टल, चाकू, मिर्ची पावडर, लकड़ी का डंडा व अन्य सामान बरामद।
इंदौर : […]
November 1, 2023 तुलसी नगर के लोगों के साथ बीजेपी ने किया धोखा
यह समय है जब इस धोखे का जवाब दें - सत्यनारायण पटेल।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक […]
July 9, 2021 ईवीएम और वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण, स्टेडियम से यहां शिफ्ट की जाएंगी मशीनें
इंदौर : स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व […]
October 22, 2021 100 करोड़ निःशुल्क टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का बीजेपी ने मनाया जश्न
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के विरूद्ध विश्व का सबसे बड़ा […]
May 3, 2025 20 मई को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में होगी मप्र कैबिनेट की बैठक
इंदौर : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जयंती वर्ष की स्मृति को चिरस्थायी बनाने […]
February 1, 2023 गरीब,मध्यम वर्ग और किसानों को समर्पित सर्वस्पर्शी है केंद्रीय बजट – महापौर
ग्रीन एनर्जी व क्लीन इंडिया का रोल मॉडल इंदौर।
बजट पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की […]
December 21, 2018 चंडीगढ़ विवि में पढ़ने को लेकर मप्र के छात्रों का बढ़ रहा रुझान इंदौर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों की […]