आरोपियों से पिस्टल, चाकू, मिर्ची पावडर, लकड़ी का डंडा व अन्य सामान बरामद।
इंदौर : डकैती की योजना बनाते, हथियारों से लैस 05 बदमाशों को पुलिस थाना लसूड़िया ने गिरफतार किया है। आरोपियों से एक देशी पिस्टल , दो चाकू, मिर्ची पाउडर वा लकड़ी का डंडा आदि बरामद किए गए। मुख्य आरोपी शातिर बदमाश होकर उसके विरुद्ध 22 अपराध पंजीबद्ध हैं।
लसूडिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास खाली मैदान से लसुड़िया क्षेत्र में पिंक सिटी कॉलोनी के किसी घर में डकैती की योजना बनाते हुए इन 05 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1.राहुल खींची , 2.यशवंत सालुंके, 3.विशाल उर्फ पप्पी बड़ोदिया , 4.जितेंद्र कछवाह,5. शुभम राजभर सभी निवासी लसुड़िया होना बताए।
आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लसुड़िया पर धारा 399/402 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 25, 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च
आतंकी हमले में दिवंगत लोगों को अर्पित किए श्रद्धासुमन।
इंदौर : पहलगाम में आतंकियों […]
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]
May 22, 2021 कमलनाथ ने दोहराया कोरोना से एक लाख मौतों का आरोप, प्रदेश सरकार को गलत साबित करने की दी चुनौती
उज्जैन : शनिवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की […]
July 8, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा, आरती उतारकर किया गया स्वागत
इंदौर : बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान स्वीकारने के बाद प्रभारी […]
April 4, 2021 थम नहीं रहा कोरोना का कहर, फिर मिले सात सौ से अधिक संक्रमित, दो ने तोड़ा दम
इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर में कोरोना […]
January 13, 2020 आचार्यश्री के विहार को लेकर समुचित व्यवस्थाएं जुटाने के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के इंदौर में […]
February 21, 2021 केंद्र व राज्य मिलकर पेट्रोल- डीजल की दरों में कमीं लाकर जनता को दें राहत- सीतारमण
नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला […]