इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि इन्दौर में निजी कार्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल कंपनी सेक्रेटरी और चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यालय को खोलने की सशर्त अनुमति दी गई है। वे भी केवल ऑनलाइन काम कर सकेंगे। इनमें कोई भी ग्राहक नहीं आएगा। अन्य किसी भी प्रकार के निजी कार्यालयों को खोले जाने की अनुमति नहीं हैं।
इन कारोबारी गतिविधियों को दी गई है छूट..
आपको बता दें कि कलेक्टर मनीष सिंह ने गैर कंटेन्मेंट क्षेत्रों में कुछ कारोबारी गतिविधियों को प्रारम्भ करने की सशर्त अनुमति प्रदान की है। उन्होंने न्यू सियागंज, नेमावर रोड, बायपास ,पोलो ग्राउंड ,सांवेर रोड के औद्योगिक क्षेत्रों में कारोबारी गतिविधियों की अनुमति दी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी से लेकर चश्मे की दुकानें खोलने की भी अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंप पर ही पंचर की सुविधा भी मिलेगी, मैकेनिक नगर में ऑटो पार्ट की दुकानें , वर्कशॉप खोले जा सकेंगे, लोहा मंडी में भी कामकाज शुरू किया जा सकेगा।
कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि कारोबारी गतिविधियों के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और हाथों को सेनिटाइज करने जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
Related Posts
November 17, 2023 इंदौर जिले में मतदान में आई तेजी, सुबह के चार घंटों में करीब 24 फीसदी मतदान
इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से […]
May 1, 2023 गर्मी के मौसम में मानसून का नजारा, झूमकर बरसे बादल
इंदौर : दो दिन से मौसम का बिगड़ा मिजाज रविवार को जैसे चरम पर पहुंच गया। गर्मी के मौसम […]
August 5, 2020 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर सौ के पार, 2 मरीजों ने तोड़ा दम..! इंदौर : मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल आया।संक्रमितों का आंकड़ा […]
February 12, 2024 सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के 03 बदमाश गिरफ्तार
राजस्थान से पकड़कर लाई लसुड़िया पुलिस।
लसुड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की पांच […]
August 25, 2024 केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना को दी मंजूरी
01 अप्रैल 2025 से होगी लागू।
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में […]
October 7, 2023 पुलिस थाना पंढरीनाथ के नवीन भवन का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
इंदौर : पुलिस के आधुनिकीकरण और कार्यप्रणाली और बेहतर करने के उद्देश्य से इंदौर नगरीय […]
September 18, 2020 गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम एप, नियमों के उल्लंघन का है आरोप नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस एप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से […]