इंदौर : अनलॉक हुए शहर में पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। लूट व डकैती की घटनाएं एकाएक बढ़ने लगी हैं। एक दिन पहले उषा नगर में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी, शुक्रवार को फिर बदमाशों ने निजी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
एक्सिस बैंक से 6 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश।
दिनदहाड़े लूट की ये वारदात परदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में हुई। बताया जाता है कि बदमाशों की संख्या तीन थी, जो हाथों में हथियार लिए हुए थे। बदमाश सीधे बैंक में दाखिल हुए और कर्मचारियों को धमकाते हुए केश काउंटर में रखे करीब 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही बदमाशों की पहचान।
दिनदहाड़े व्यस्ततम पदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंककर्मियों से वारदात को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों के हुलिए को लेकर भी पूछताछ की। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया पर बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया। अब पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
Related Posts
May 23, 2021 निकट आने लगी है कोरोना की विदाई, 9 फ़ीसदी से कम हुआ संक्रमण
इंदौर : बीते दो माह में भारी कहर ढाने, हजारों की जिंदगी छीनने और सिस्टम को आइना दिखाने […]
April 18, 2022 19 अप्रैल से पुनः प्रारम्भ होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई तीर्थाटन […]
December 14, 2020 25 दिसम्बर को इंटरनेशनल एयर कार्गो का सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ
इंदौर : इंटरनेशनल एयर कार्गो इंदौर को एक ऐसी सौगात है जो पूरे क्षेत्र की किस्मत बदल […]
September 8, 2021 मप्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर को समेटे होगा नया मप्र भवन, सीएम ने किया अवलोकन
नई दिल्ली : नए मध्यप्रदेश भवन में मध्य प्रदेश की संस्कृति ,परंपराएं, मूल्य, आस्थाएं, […]
October 7, 2021 13 विभिन्न करों का सम्मिलित रूप है जीएसटी- सीए शर्मा
इंदौर : आरपीएल महेश्वरी कॉलेज में जीएसटी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सीए अभय […]
July 9, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
मालवा की धरती पर सिर्फ भोजन ही अच्छा नहीं मिलता, स्वागत भी अच्छा किया जाता है : […]
September 8, 2021 स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत बाल अपराधों व कानूनी प्रावधानों की बच्चों को दी गई जानकारी
इंदौर : इंदौर जिले में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सामाजिक स्तर पर किशोरों […]