मुंबई : मिनी मुम्बई कहलाने वाला इंदौर बारिश के लिए तरस रहा है पर मायानगरी मुम्बई में बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। यहां वर्षाजनित हादसों में करीब 23 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से चेंबूर इलाके में भूस्खलन के बाद घरों की दीवारें गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मौके पर नैशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के साथ ही राहतकर्मी लोगों को मलबे से निकालने में जुटे हैं। विक्रोली इलाके में मकान गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं भांडुप में दीवार गिरने से एक की जान चली गई।
चेंबूर में भूस्खलन, राहत और बचाव कार्य जारी।
चेंबूर के भरतनगर इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। इससे 5 घरों की दीवारें गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 17 लोगों की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में एनडीआरएफ के साथ ही राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के लोग भी जुटे हैं। दो घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विक्रोली में इमारत ढहने से 5 की मौत।
मुंबई के विक्रोली इलाके में भारी बारिश के चलते एक दो मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 5-6 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।’
Related Posts
February 15, 2024 हरदा हादसे में मृतकों के परिजनों को दिया जाए 01- 01करोड़ रुपए मुआवजा
नेताजी सुभाष मंच ने प्रदेश सरकार से की मांग।
हरदा हादसे में मृतकों को दी गई […]
August 11, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व,भाइयों की कलाई पर बहनों ने सजाई राखी
महापौर पुष्यमित्र के घर भी नजर आई रक्षाबंधन की रौनक, बहनों ने महापौर भाई को राखी […]
January 18, 2017 18 साल पुराने आर्म्स केस में सलमान खान जोधपुर कोर्ट से बरी काले हिरण के शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स केस में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को […]
August 27, 2021 मोबाइल व मोटरसाइकिल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल किए जब्त
इंदौर : वाहन चोरी करनें और घर में घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों […]
October 7, 2021 कम्पाउंडिंग के लिए नगर निगम 8 अक्टूबर को जोन स्तर पर लगाएगा शिविर
इन्दौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा भवन अनुज्ञा विभाग एवं कम्पाउडिंग के संबंध में […]
February 4, 2022 मप्र में भी हो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन- मिश्रा
इंदौर : उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मप्र में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग […]
August 8, 2021 बाणगंगा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री के गार्ड की चाकू मारकर हत्या
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बाणगंगा […]