नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से नीचे उतरकर मीसाबंदियों से पूछा उनका हालचाल।
इंदौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पहली बार जिला प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र समारोह में जिले के उन मीसाबंदियो को भी आमंत्रित कर उनका सम्मान किया, जिन्होंने आपातकाल के दौरान 1975 में जेल में बंद रहकर कारावास भुगता था। गणतंत्र दिवस परेड में कलेक्टर आशीष सिंह ने लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा ‘आदित्य’, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल सहित अनेक सेनानियों को बुलाकर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाथों उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित कराया।विजयवर्गीय मंच से नीचे उतरकर सभी मीसाबंदियों के पास गए व उनकी कुशलक्षेम पूछी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर कहा कि आपके संघर्ष के कारण ही देश से तानाशाही समाप्त होकर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई है।
Related Posts
October 11, 2023 ब्रांडाहोलिक 2.0 के विजेता रहे शिवाकाशी सिंह चौधरी
पूर्वा चौहान रही उपविजेता।
प्रेस्टीज संस्थान द्वारा किया गया था `ब्रान्डाहोलिक - 2.0 […]
February 24, 2023 महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा का उल्लास पूर्ण माहौल में हुआ आगाज
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य अतिथि के बतौर रहे […]
August 10, 2023 मातृभाषा काव्य उत्सव में गूंजे आजादी के तराने
इंदौर : मातृभाषा,अनवरत एवं इन्दौर टॉक ने मनाया आज़ादी उत्सव। इन्दौर : कवि सम्मेलन […]
January 8, 2020 जेएनयू हिंसा के लिए वामपंथी छात्र जिम्मेदार- विहिप इंदौर : जेनएयू में हिंसा के लिए वामपंथी पार्टियों से जुड़े छात्र जिम्मेदार हैं। उन्होंने […]
March 5, 2025 महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों के साथ की बैठक
पेयजल, सीवरेज और सफाई संबंधी समस्याओं के तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
इंदौर : महापौर […]
February 13, 2022 सितारों से सजी ख्वाजा साहब की चादर शरीफ का निकला जुलूस
इंदौर : ख़्वाजा गरीब नवाज के उर्स के तहत बीती शाम बम्बई बाज़ार क्षेत्र में ख्वाजा साहब की […]
August 12, 2023 ‘एक्सप्रेस वे’ के जरिए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने पेश की अपने हुनर की बानगी
मास कॉम डिपार्टमेंट ने आयोजित किया “एक्सप्रेस वे“
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान […]