इंदौर : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवारों के कोरोना संक्रमण के नि:शुल्क इलाज की अपील की है। श्री वर्मा ने अपने पत्र में शिवराज सिंह चौहान को राजधर्म का पालन करते हुए प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने के लिए कहा है। सज्जन वर्मा ने लिखा है कि कोरोना संकट प्रदेश में लगातार गहराता जा रहा है। लॉकडाउन तथा अन्य सख्ती के चलते मध्यमवर्गीय बेहद पीड़ा में है। कई मध्यमवर्गीय परिवार अपना पेट नहीं पाल पा रहे हैं। कई परिवार कोरोना संक्रमण की स्थिति में अपने परिवार की संपत्ति तथा अपना घर बेचकर महंगा इलाज करा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से नि : शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना सरकार का कर्म ही नहीं धर्म भी है। पूर्व मंत्री वर्मा ने प्रदेश के गरीब वर्ग के लिए भी सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज देने की गुहार लगाई है।
Related Posts
January 14, 2022 कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु कलेक्टर ने धारा 144 के तहत जारी किया आदेश
इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु इन्दौर शहर एवं जिले में […]
February 20, 2024 मनीषपुरी से रिंग रोड तक की सड़क पर रसूखदारों ने किया अतिक्रमण..
स्थानीय रहवासियों ने लगाया आरोप।
संबंधित रसूखदारों ने आरोपों को बताया निराधार, बोले […]
July 22, 2021 इंदौर जिले में 41 अस्पतालों में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट, 15 अस्पतालों पूरा हुआ काम
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर […]
July 18, 2022 इंदौर जिले की आठ में से छह नगर परिषदों पर भी बीजेपी का कब्जा, दो पर कांग्रेस की जीत
इंदौर : नगर निगम के साथ बीजेपी ने इंदौर जिले की आठ नगर परिषदों में से छह में अपना परचम […]
May 7, 2023 जस्ट कबड्डी लीग में मध्यप्रदेश रॉयल का दमदार प्रदर्शन जारी
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब की मेजबानी में […]
July 13, 2022 गुरु पूर्णिमा पर योग गुरु रमेश पाटिल को साधकों ने किया सम्मानित
इंदौर : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को हरि ओम योग पीठ सेक्टर एमआर 4 महालक्ष्मी […]
June 19, 2025 टीसीएस चौराहे से बड़ोदियाखान तक बनेगी 50 किमी लंबी सड़क
20 गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को होगा लाभ।
सिंहस्थ 2028 हेतु इन्दौर उज्जैन […]