गलत नेरेटिव बनाने वालों के गाल पर करारा तमाचा मारेगी महाराष्ट्र की जनता
Last Updated: November 15, 2024 " 11:01 pm"
नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
नागपुर/भोपाल : मप्र के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा चुनावों में गलत नेरेटिव बनाने वालों के गाल पर हरियाणा की जनता ने करारा तमाचा मार दिया है। ये भले विधानसभा का चुनाव है, लेकिन कुछ लोगों के हौसले बुलंद हो गए थे, वे समझ रहे थे कि भारत उनकी मुट्ठी में है। अब उनका दूसरा गाल खाली है और उस पर 20 तारीख को करारा तमाचा मारने का दिन है। अब बारी महाराष्ट्र की है।
बता दें कि मंत्री विजयवर्गीय इन दिनों महाराष्ट्र प्रवास पर हैं। उन्हें भाजपा ने नागपुर शहर और ग्रामीण की 12 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। वे लगातार सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के साथ चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।