इंदौर: इंदौर प्रवास पर आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से लाई गई मूक- बधिर युवती गीता से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गीता भारत की बेटी है, उसे वापस भेजने का सवाल ही नहीं उठता। सुषमाजी ने खुलासा किया एक परिवार की फ़ोटो के आधार पर उसने पहचान की थी लेकिन प्रत्यक्ष मुलाकात के दौरान उसने आये हुए दंपत्ति और उनके बच्चों को अपना परिवार मानने से इनकार कर दिया था। गीता के जैविक माता-पिता की खोज अभी भी चल रही है।जितने भी दावेदार सामने आए थे उनका डीएनए टेस्ट भी करवाया गया पर गीता से मैच नहीं हुआ। गीता के लिए दूल्हा तलाशने की कवायद भी की जा रही है। जब तक उसका घर नहीं बस जाता केंद्र और प्रदेश सरकार की निगरानी में उसकी पूरी देखभाल की जाती रहेगी।
आपको बता दें कि गीता भारत लाए जाने के बाद से ही इंदौर के एक मूक- बधिर संस्थान में रह रही है।
Related Posts
February 16, 2024 गहन अध्ययन कर तथ्यों के साथ सदन में रखें अपनी बात
शहर के प्रति निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने का करें […]
May 10, 2022 दो सरकारी अधिकारी हजारों रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों धर […]
August 22, 2022 स्कूली बच्चों से भरे ट्रैक्स वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 बच्चों की मौत, 11 घायल
ट्रैक्स में फंसे घायल बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला।
उज्जैन : नागदा में उन्हेल […]
May 8, 2025 मुख्यमंत्री यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को दी बधाई
भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार..
प्रधानमंत्री के साथ मध्यप्रदेश चट्टान की तरह […]
November 17, 2021 कारीगर, कर्मचारी और श्रमिक बिना टीकाकरण नहीं कर सकेंगे कामकाज, कारोबारी संगठनों का फैसला
इंदौर : शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान व उद्योगों के साथ-साथ व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों […]
November 4, 2019 आकाश का बयान फिर बना चर्चा का विषय, बाद में दी सफाई इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर किये गए किसान आक्रोश […]
April 5, 2021 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में शुरू किए गए सहायता केंद्र, काउंसलिंग का भी किया गया है इंतजाम
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में सहायता केंद्र शुरू किए गए […]