सैकड़ों लोगों ने ली गुरु मंत्र दीक्षा।
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान
छत्रीबाग में गुरू पूर्णिमा महोत्सव बुधवार, 3 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 8 30 बजे से रामानुजाचार्य नागोरिया पीठ के अधिष्ठाता स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का चरण पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा।इंदौर के साथ देश भर से पधारें भक्त गुरु चरण पूजन करेंगे। भजन गायक द्वारकादास मंत्री इस मौके पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।इस अवसर पर स्वामी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्र पट का पूजन भी किया जाएगा।
इसके पूर्व शनिवार को गुरु दीक्षा का आयोजन संपन्न हुआ। दिन भर गुरू दीक्षा मंत्र लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।इनमें बड़ी तादाद युवाओं की भी थी।
स्वामी महाराज द्वारा भक्तो को शंख चक्र प्रदान कर गुरु नाम दिया गया।भक्तों के आग्रह को देखते हुए रविवार को भी गुरु मंत्र देने का सिलसिला चलता रहा।
गुरु देव ने भक्तों को गुरु दीक्षा लेने का महत्व भी बताया।
मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि गुरुदेव के चरण पूजन के लिए सुंदर जरी महल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें विराजमान होकर स्वामी महाराज चरण पूजन के लिए आने वाले भक्तों को आशीर्वाद देंगे।
Related Posts
July 27, 2020 गीता भवन में 11 विद्वानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. […]
January 16, 2023 दो दिवसीय अखिल भारतीय नेतृत्व समागम 16 जनवरी से
200 उच्च शिक्षा संस्थानों के 600 प्रतिनिधियों सहित कुल एक हजार प्रतिनिधि करेंगे समागम […]
January 28, 2020 जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को इंदौर : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को बायपास स्थित एक […]
March 29, 2023 रामनवमी पर पलासिया स्थित वाल्मीकि बस्ती में होगी एमआईसी की बैठक
महापौर भार्गव की अनूठी पहल।
बस्तियाँ उन्नत हो, उनका विकास हो-महापौर।
इंदौर : […]
July 13, 2021 पाकिस्तान में बैठे हैकर ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट की हैक, लिखी आपत्तिजनक बातें
इंदौर : साइबर अपराधियों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाया है। इंदौर पुलिस डॉट […]
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें केंद्र व राज्य सरकार, सांसद लालवानी ने लिखा पत्र
इंदौर : कोविड के दौरान और कोविड से ठीक हो चुके मरीज़ों के लिए म्युकरमाइकोसिस या ब्लैक […]