भोपाल : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड के मामले में दो आरोपियों चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन छुटभैये आरोपियों के पीछे जो भी लोग हैं, वे भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का दावा, भोपाल बायपास से पकड़े गए आरोपी।
इधर इंदौर में एसपी पूर्व आशुतोष बागरी का दावा है कि शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को गोली मारने वाले आरोपी चिंटू ठाकुर व सतीश भाऊ को भोपाल बायपास से पकड़ा गया है।पकड़े गए आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स यही कहती है कि दोनों आरोपी विजय नगर थाने में खुद पेश हुए। एसपी बागरी के मुताबिक एक अन्य आरोपी हेमू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए भी टीम रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के बाद सिंडिकेट के दफ्तर पर पथराव करने के मामले में भी 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
फुटेज में दिख रहे लोग भी बनाए जाएंगे आरोपी।
एसपी बागरी ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से डीवीआर जब्त किया है। फुटेज में हथियार लिए दिख रहे लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा। ये पूछे जाने पर की फरियादी अर्जुन ठाकुर ने कुछ अन्य लोगों के भी नाम लिए हैं, एसपी बागरी ने कहा कि जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उन सब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों पर लगेगी रासुका।
एसपी बागरी ने कहा कि गोलीकांड के तमामं आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
December 30, 2023 एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर नदी किनारे बनाया जा रहा मकान किया ध्वस्त
इन्दौर : महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिकासिंह के निर्देशन […]
February 6, 2025 22 फरवरी को रतलाम, नागदा,उज्जैन होकर चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज : महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में […]
August 28, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया लोकार्पण, फिलहाल कोरोना के मरीजों का होगा इलाज इंदौर : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों […]
October 23, 2024 योजना क्रमांक 171 में आ रहे प्लॉट धारकों को आईडीए का दीपावली गिफ्ट
जमीन को योजना से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू, प्लोटधारकों के नाम प्राधिकरण जारी करेगा […]
August 2, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर को पश्चिमी रिंग रोड व पांच फ्लाईओवर की भी दी सौगात
सांसद लालवानी की पहल पर गडकरी ने दी स्वीकृति।
इंदौर : केंद्रीय सड़क परिवहन और […]
May 31, 2021 Как майнить биткоины добыть BTC, начать фармить в 2024 году, что нужно делать простыми словами, как научиться и с чего начать Если предположить аналогичный рост за будущий год, то реальный годовой доход этого ASIC […]
November 14, 2023 प्रधानमंत्री वो वाशिंग मशीन हैं जो कमल छाप डिटर्जेंट से भाजपाइयों के पाप धोते हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा का सनसनीखेज आरोप।
इंदौर : बीजेपी की 18 […]