इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों को सील भी किया जा रहा है।
मास्क पहनने का विरोध करने पर होगी जेल।
इस बीच कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। जो भी इसका विरोध करता पाया जाए, उसको धारा 151 के तहत जेल भेजने का आदेश दिया गया है। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
लॉकडाउन की खबर पूरी तरह भ्रामक।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कतिपय बड़े अखबारों में उनके हवाले से छपी शनिवार- रविवार को लॉकडाउन लगाने सम्बन्धी खबर का पुरजोर खंडन किया है। कलेक्टर का कहना है कि ये खबर पूरीतरह मनगढ़ंत और भ्रामक है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। वीकेंड में लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करवाने पर ही पूरा जोर दिया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि शहर के नागरिक जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूरीतरह पालन करेंगे।
Related Posts
April 30, 2021 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रदेश सरकार देगी 50 फ़ीसदी सब्सिडी, जल्द सुचारू होगी ऑक्सीजन की उपलब्धता- बीजेपी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दावा है कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमीं […]
March 31, 2020 सीएम शिवराज की इंदौर के लोगों से अपील, प्रशासन को करें सहयोग, ‘कोरोना हारेगा- इंदौर जीतेगा’ भोपाल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर के नागरिकों […]
July 30, 2020 जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज इंदौर : प्रायः यह देखने मे आ रहा है कि ठगी करने वाले तत्व लुभावने प्रलोभन देकर लोगों के […]
October 7, 2023 नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नकली नोट छापने वाली गैंग का पुलिस थाना अन्नपूर्णा ने पर्दाफाश करते हुए 05 […]
October 2, 2020 बुद्ध नगर में मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती, एनर्जी ड्रिंक के साथ काढा, मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी ने शुक्रवार को गाँधी और शास्त्री जयंती पर कोविड़ सुरक्षा […]
June 4, 2022 आलू, प्याज कमीशन एजेंट एसो. ने मंडी कर्मचारियों के जरिए प्याज की नीलामी पर जताया विरोध
इंदौर : आलू प्याज मंडी में आढ़तियों द्वारा प्याज पर किसानों से कोई भी कमीशन नहीं लिया […]
November 3, 2023 लोगों की आत्मीयता और विश्वास बीजेपी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा : विजयवर्गीय
इन्दौर : विधानसभा क्षेत्र क्र 01में वार्ड नंबर 17 के न्यू रामनगर एवं बजरंगपुरा में रोड […]