भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास में मधुबनी चित्रकला से सज्जित अद्भुत पेंटिंग भेंट की। चित्रकार देवेश ठाकुर द्वारा इस पेंटिंग में संपूर्ण हनुमान चालीसा चित्रित की गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस चित्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे इसे मुख्यमंत्री निवास में सज्जित कर प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री ठाकुर को बताया कि आगामी 4 दिसंबर को वे स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील को आदरांजलि देने पातालपानी पहुंच रहे हैं।संस्कृति मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री चौहान की इस पहल का स्वागत किया। संस्कृति मंत्री ने बताया कि पातालपानी क्षेत्र में जनजातीय संग्रहालय के विकास और अमर क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा की स्थापना की जल्दी ही की जा रही है।
Related Posts
March 20, 2020 कमलनाथ ने अपनी सरकार के पतन के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा भोपाल : बीते दो सप्ताह से चल रहे सियासी ड्रामें का अंत सीएम कमलनाथ के इस्तीफे और […]
October 25, 2016 शराब की महक के पीछे दौड़ी पुलिस, दो किलोमीटर पर मिली तो ये हुआ सांडवा-हनुमानगढ़। यहां पुलिस नाकाबंदी पर तैनात थी। मंगलवार तड़के हरियाणा की ओर से आ रही […]
May 19, 2022 नाबालिगों को शराब परोसे जाने पर तीन बार किए गए सील
सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो),नुसका मधुशाला बार और तंदूर बार का लायसेंस एक सप्ताह तक […]
February 17, 2024 जहां कमलनाथ वहां हम..
मीडिया को दिए बयान में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट की […]
March 19, 2025 संदीप राशिनकर की कलाकृति को सर्वश्रेष्ठ सम्मान
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय कंपनी कमिन्स ने अखिल भारतीय स्तर पर रीजनल फ्यूजन पेंटिंग […]
May 10, 2024 प्रस्तावक पर दबाव बनाकर मुझे भी चुनाव लड़ने से रोकने का किया गया प्रयास
अवर लाइव इंडिया.कॉम से चर्चा में बोले जनहित पार्टी के अध्यक्ष, निर्दलीय प्रत्याशी अभय […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]