आरोपी के कब्जे से 02 दोपहिया वाहन बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर ने ग्राहक बनकर शातिर वाहन चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश औने-पौने दामों पर चोरी किए 02 दोपहिया वाहन बेचने की फिराक में था। आरोपी ने उक्त वाहन राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से चुराना कबूला। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए इस आरोपी का नाम पवन यादव उर्फ काली नि. समाजवाद नगर छत्रीपुरा इन्दौर होना बताया गया है।
आदतन आरोपी के खिलाफ छत्रीपुरा ,मल्हारगंज व राजेंद्र नगर थाने में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पूछताछ करने पर आरोपी पवन यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में उसने राजेन्द्र नगर क्षेत्र से एक पेशन प्रो मोटरसाइकिल एम.पी. 09- एन.यू. 5400 चुराई थी।इसके अलावा पिछले महिने राजेन्द्र क्षेत्र से ही एक काले रंग की एक्टिवा जिसका नम्बर एम.पी.09.एस.जे. 9127 है, चुराई। उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर पर पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबद्व होना पाए गए।
आरोपी के विरुद्ध थाना राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
July 8, 2020 उषा नगर में कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े डकैती, लाखों का माल लूट ले गए बदमाश..! इंदौर : शहर अनलॉक होने के बाद से ही अपराधों में बढ़ोतरी की आशंकाएं जताई जा रहीं थीं पर […]
July 31, 2021 इंदौर में हालात फिलहाल नियंत्रण में पर सावधानी और सतर्कता जरूरी
इंदौर : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है। वहीं केरल में संक्रमण में […]
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कमलनाथ को गिनाई उनके कार्यकाल की दलित विरोधी घटनाएं उज्जैन : गुना की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया […]
November 25, 2020 एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सप्लीमेंट्री का प्रावधान खत्म, परीक्षा देने का मिलेगा दूसरा मौका
भोपाल : एमपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। […]
May 19, 2020 एक जून से नॉन एसी ट्रेनों का परिचालन करेगा रेलवे नई दिल्ली : रेल मंत्रालय यात्रियों के लिए जल्द ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। […]
December 14, 2023 संस्कृति का संरक्षण करने की जिम्मेदारी हम सबकी है : साध्वी कृष्णानंद
गीता भवन में चल रहे श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में धूमधाम से मना राम एवं कृष्ण […]
December 8, 2019 प्रेम को देशप्रेम से जोड़ते उपन्यास ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’ का विमोचन इंदौर : लेखिका डॉ.पूजा मिश्र और कमलजीत कौर ने मिलकर एक उपन्यास की रचना की है। उसे नाम […]