भोपाल : प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए रखते हुए हेयर कटिंग सैलून और पार्लर संचालित करने के लिये स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटॉकॉल (SOP) जारी कर दिया गया है।
ग्रीन जोन में ही खोले जाएंगे सैलून और पार्लर।
सैलून संचालक अपनी हेयर कटिंग सैलून और पार्लर, तय दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए ही चालू कर सकेंगे।
बुखार, जुकाम, खांसी वालों को प्रवेश नहीं।
गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा ने बताया कि सेलून एवं पार्लर में बुखार, जुकाम, खॉसी एवं गले में खराश वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। प्रवेश द्वार पर हैण्ड सेनिटाइजर की उपलब्धता एवं उसका उपयोग अनिवार्य होगा। सभी केश शिल्पियों एवं स्टॉफ के लिये फेस मास्क, हेड कवर एवं एप्रन का उपयोग हर समय जरूरी होगा। प्रत्येक ग्राहक के लिये अलग से डिस्पोजेबल तौलिया और पेपर उपयोग में लाना होगा। हेयर कटिंग सैलून एवं पार्लर में उपयोग किये जाने वाले सभी औजारों एवं उपकरणों को एक बार उपयोग करने के बाद सेनिटाइज करना आवश्यक होगा। प्रत्येक हेयर कट के उपरांत स्टॉफ को अपने हाथों को सेनिटाइज करना होगा। कॉमन एरिया, फर्श, लिफ्ट, लाउंज, सीढ़ियों एवं हैण्डल्स को डिसइन्फेक्शन किया जाना अनिवार्य होगा।
Related Posts
March 5, 2023 भैरव घाट में बेकाबू बस खाई में गिरी,दो यात्रियों की मौत, कई घायल
इंदौर : रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा जा रही एक बस बाई गांव के पास भैरव घाट में बेकाबू […]
May 22, 2020 खंडवा- बुरहानपुर के बीच अटकी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान खंडवा : प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का […]
September 16, 2022 रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने इंदौर पहुंचे सचिन व अन्य दिग्गज खिलाड़ी
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के […]
May 24, 2021 फल व सब्जी मंडी में प्रशासन ने करवाया सेनिटाइजेशन
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन कार्य किया […]
August 16, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
संत रामकृष्ण परमहंस और वीरांगना रानी अवंती बाई को भी किया नमन।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]
March 24, 2020 शिवराज सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, कांग्रेसी विधायक रहे नदारद भोपाल : चौथी बार मप्र के सीएम बने शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सदन में विश्वास मत […]
March 11, 2024 सरवटे बस स्टैंड से मच्छी बाजार तक सड़क निर्माण के लिए बुलाए जाएंगे टेंडर
भू - जल स्तर को बढ़ाने के लिए चलेगा जल संरक्षण अभियान।
नर्मदा पाइप लाइन के लीकेज को […]