इंदौर : विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 54,74 और 78 के रहवासियों को सिरफिरे की हरकतों से निजात मिल गई है। लसुड़िया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त सिरफिरा आरोपी घरों में घुसकर महिलाओं व लड़कियों के कपड़े चुरा लेता था और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी करता था। इससे क्षेत्र की कॉलोनियों में दहशत व्याप्त हो गई थी। लोग हाथों में डंडे लेकर रातभर गश्त करने पर मजबूर हो गए थे। लसुड़िया पुलिस तक मामला पहुंचा तो उसने क्षेत्र की कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें करीब 6 फीट 2 इंच हाइट का एक व्यक्ति नजर आया, जिसके सिर पर बाल नहीं थे। आरोपी का हुलिया सामने आते ही पुलिस ने सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी और उसे धर – दबोचा। आरोपी की पहचान श्रीकांत पिता अखिलेश चतुर्वेदी उम्र 25 वर्ष मूल निवासी ग्राम खमरिया, सतना हाल मुकाम मालवीय नगर इंदौर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Related Posts
August 3, 2025 श्रावण, प्रभु भक्ति और कथा श्रवण का माह है
🔺डॉ.रीना रवि मालपानी 🔺
सरलता के सुगंध की वर्षा करने वाले शिव का प्रिय माह समापन की […]
March 30, 2024 कुख्यात बदमाश सलमान लाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 32 संगीन […]
July 2, 2021 कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सेठी अस्पताल को किया अपग्रेड, बच्चों और महिलाओं का होगा इलाज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर आकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत […]
April 20, 2025 बीजेपी नेता के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जेल भेजा
पानी का टैंकर हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमले का है आरोप।
चिंटू के […]
August 8, 2022 मुरैना में पुलिस व जिला प्रशासन की अभद्रता के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा
मुरैना : देवास के बाद मुरैना में भी जिला और पुलिस प्रशासन की अभद्रता के खिलाफ पत्रकारों […]
June 22, 2022 बीजेपी के हाईटेक संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हाईटेक […]
September 5, 2021 70 रुपए के विवाद में बदमाशों ने पानवाले की लोहे की रॉड मारकर की हत्या
इंदौर : लगता है शहर गुंडे- बदमाशों के हवाले हो गया है। बेखौफ गुंडे सरेआम आतंक मचाते हुए […]