चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरते ही विधायक विजयवर्गीय सहित कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

  
Last Updated:  August 24, 2023 " 08:12 pm"

बांटी गई मिठाई, की गई आतिशबाजी।

विधायक विजयवर्गीय ने बताया ऐतिहासिक पल।

अतिथि विधायक श्रीमती रादडिया भी रही मौजूद।

इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अहमदाबाद से पधारी विधायक श्रीमती रादडिया एवं अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर वैदिक आश्रम में लाइव चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखी।

चंद्रयान की सफल लैंडिंग कर भारत ने रचा इतिहास।

इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय के साथ क्षेत्र 3 के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सफल लैंडिंग के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भारत ने इतिहास रचा है, हमारे देश के होनहार वैज्ञानिकों ने दुनिया के सामने भारत वासियों को गौरवान्वित किया है।हम खुशकिस्मत है की इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
मैं देश के समस्त नागरिकों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जैसे ही चंद्रयान ने सफल लैंडिंग की, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया वहीं ढोल- ताशे की गूंज पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

इस ऐतिहासिक पल पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अतिथि विधायक श्रीमती रादडिया को लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया।

इसके पूर्व क्षेत्र क्रमांक 3 के देवी अहिल्या मंडल में विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत अतिथि विधायक श्रीमती रादडिया ने इस मंडल के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जन, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं अन्य जनों के साथ बैठक कर चर्चा की। विधायक श्रीमती रादडिया ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनसे फीडबैक लिया।

विधायक रादडिया के साथ पूरे समय क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय, क्षेत्र 3 के पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *