इंदौर : शातिर मोबाइल स्नैचर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी मोटरसाइकिल द्वारा पीछे से आकर राहगीरों के हाथो से मोबाइल छीनकर भाग निकलता था।आरोपी से स्नैचिंग किए 06 मोबाइल (कीमत करीब 01 लाख/-रूपए) बरामद किए गए हैं। आदतन आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट, पास्को एक्ट, लड़ाई झगड़े जैसे 04 गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
पकड़े गए आरोपी का नाम गणेश पिता राजू पाटिल निवासी– Ida मल्टी भूरी टेकरी, इन्दौर का होना बताया। आरोपी ने थाना बाणगंगा क्षेत्र के अरविंदो हॉस्पिटल के पास से 02 मोबाइल, लसूडिया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर से 02 व एरोड्रम क्षेत्र से 01मोबाइल राह चलते राहगीरों से उड़ाना कबूला। आरोपी थाना एम.आई.जी. क्षेत्र से मोबाइल चोरी करके भागा था जिस पर थाना एम.आई.जी. में धारा 379 का अपराध एवं थाना लसूडिया में धारा 379,356 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना एम.आई.जी द्वारा की जा रही है।
Related Posts
July 17, 2019 गीताभवन में चातुर्मास का शुभारम्भ, श्रावण सोमवार को होगा रुद्राभिषेक इंदौर: श्रावण माह के साथ ही मनोरमागंज स्थित गीता भवन में चातुर्मास का भी शुभारम्भ हुआ। […]
April 23, 2020 महू पहुंचा केंद्रीय दल, कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में इंतजामों का लिया जायजा इंदौर : केंद्रीय दल ने अतिरिक्त सचिव भारत सरकार अभिलक्ष्य लिखी के नेतृत्व में गुरुवार को […]
August 24, 2022 इंदौर – नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी
कोटा, मथुरा, नई दिल्ली जाने - आने के लिए बेहद उपयोगी है यह ट्रेन - लालवानी
इंदौर : […]
June 3, 2022 ऑनलाइन कंपनियों ने भी बढ़ाया ऑटो रिक्शा का किराया
इंदौर :ओला,उबर ,जुगनू ,मैक्समो रेपीडो जैसी ऑनलाइन कंपनियों का सफर भी महंगा हो गया […]
August 15, 2022 पंचम निषाद के कलाकारों ने देशभक्ति के जज्बे को परवान चढ़ाया
इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में सजाई गई देशभक्ति के गीतों की […]
August 16, 2021 एनसीबी ने बरामद किया डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एनसीबी की जोनल यूनिट ने एक ट्रक से 1376 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो लोगों […]
October 22, 2021 नाबालिग बालिका को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को […]