इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना टीकाकरण में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया जा रहा है। एसोसिएशन द्वारा उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के वैक्सीनेशन के लिए चलित वैक्सीनेशन वैन तैयार की गयी है। इस वैन का शुभारंभ इंदौर जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। यह वेन निर्धारित दिन व समय पर सावेर रोड औद्योगिक क्षेत्रों के सभी सेक्टरों, बरदरी, भौरासला, कुमेडी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर वैक्सीनेशन करेगी।
चलित वैन से टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने में मिलेगी मदद।
इस मौके पर तुलसी सिलावट ने कहा कि एआयएमपी, वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रही है। यह सराहनीय प्रयास है। उनके प्रयासों से इंदौर जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण में मदद मिलेगी। इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया, मानद सचिव सुनील व्यास और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
December 14, 2022 ध्वजा पूजन के साथ रणजीत हनुमान मंदिर में हुई चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत
रणजीत बाबा से की जिले में सुख-शांति के लिए प्रार्थना।
इंदौर : प्राचीन रणजीत हनुमान […]
July 9, 2022 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप के नाम पर ठगी करनेवाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
इंदौर : हर्बल उत्पाद निर्माता कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर, डीलरशिप दिलाने के नाम पर […]
February 25, 2022 यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी है विदिशा की सृष्टि, बंकर में ले रखी है शरण
विदिशा : यूक्रेन में रूस की भारी बमबारी के बीच मप्र के भी 46 छात्र वहां फंसे हुए हैं। […]
February 14, 2021 नए कृषि कानूनों को कक्काजी ने किसानों के लिए बताया विनाशकारी, सुप्रीम कोर्ट पर भी खड़े किए सवाल..!
इंदौर : दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में किसान मजदूर महासंघ भी सक्रिय भागीदारी […]
October 2, 2020 गांधी प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कांग्रेसियों ने की झूमाझटकी
इंदौर : अहिंसा के पुजारी कहे जाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी ही प्रतिमा के […]
February 13, 2022 सूदखोर पिता- पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज, तीन गुना रुपए वसूलने पर भी नहीं लौटा रहे थे गिरवी रखा सोना- चांदी
इंदौर : सराफा व्यापारी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने सूदखोर पिता-पुत्र खिलाफ मामला दर्ज […]
June 24, 2021 एसीएस सुलेमान ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा, इंदौर को जुलाई अंत तक पूरीतरह टीकाकृत करने की कही बात
इंदौर : अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने इंदौर जिले में टीकाकरण महा-अभियान के तहत […]