पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।
इंदौर : बीजेपी नेता कपिल पाठक व उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त संतोष सिंह से मुलाकात और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चिंटू चौकसे का भतीजा भी घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती है। बावजूद इसके, मामले की निष्पक्ष जांच करने के, सत्ता पक्ष बीजेपी के दबाव में पुलिस ने चिंटू चौकसे और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वे नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दूसरे पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने मीडिया को बताया कि पानी के टैंकर को लेकर हुए विवाद में कपिल पाठक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमले के मामले में चिंटू चौकसे, उनके पुत्र ईशान और भतीजे सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी की गई है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी अदावत है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दुसरा पक्ष दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
May 13, 2021 नकली इंजेक्शन बेचकर मरीजों की जान से खेलने वालों की पैरवी न करें अभिभाषक- महाजन
इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में ग्लूकोज व नमक से नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन बनाकर […]
October 13, 2019 जून 2020 में खत्म हो जाएगा ‘पद्मिनी’ का सफर मुंबई : बरसों से मायानगरी की सड़कों पर दौड़ रही काली-पीली कार टैक्सी 'पद्मिनी' का सफर खत्म […]
April 9, 2020 कोरोना संक्रमण ने छीनी एक डॉक्टर की जिंदगी, 22 तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा इंदौर : निजी तौर पर क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर (शत्रुघ्न पंजवानी) की गुरुवार सुबह मौत […]
September 22, 2020 संगीन हो रहें हैं हालात, साढ़े चार सौ के करीब नए संक्रमित मिले इंदौर : कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तेजी से इसका फैलाव हो रहा है वो […]
January 23, 2021 मप्र विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से प्रारंभ होगा
भोपाल : मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र सोमवार,22 फरवरी से आरंभ […]
October 28, 2022 एक्सीडेंटल कारों के दस्तावेजों के जरिए चोरी की गई कारें बेचनेवाली गैंग के दो बदमाश पकड़ाए
इंदौर : चोरी की फोर व्हीलर बेचने वाली गैंग के 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई […]
May 5, 2021 लोगों को आकर्षित कर रहा है जैसलमेर का ज्ञान सेंटर
जयपुर : जैसलमेर राजस्थान का नाम जेहन में आते ही वहाँ के किले,महल, बावड़ियाँ और […]