स्टेशन क्षेत्र में 105 करोड़ से अधिक के काम जारी।
सांसद शंकर लालवानी ने लिया विकास कार्य का जायज़ा।
इंदौर : शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम अगले महीने से शुरू होने वाला है। यहां एक वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसी के साथ अंबेडकर नगर महू और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
सोमवार को सांसद शंकर लालवानी ने लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर यहां चल रहे कामों का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद लालवानी ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिए 105 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं।इसके तहत दो मंजिला स्टेशन बिल्डिंग, दो नए प्लेटफार्म, दो फुट ओवर ब्रिज, 8 लिफ्ट, अतिरिक्त लूप लाइन, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, सुविधागृह, पार्किंग, पीने के पानी की सुविधा, पार्सल ऑफिस, फ़ूड प्लाजा, क्लॉक रूम, बेबी केयर रूम, एटीएम मशीन समेत कई सुविधाएं होंगी।
सांसद लालवानी ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन विकसित होने के बाद यहां से कईं ट्रेनों का संचालन किया जाएगा ताकि मुख्य रेलवे स्टेशन का भार कम किया जा सके।
Related Posts
June 29, 2021 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए 30 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
इंदौर : अलीराजपुर जिले की 6 परियोजना अलीराजपुर, सोंडवा, कट्ठीवाडा, चन्द्रशेखर आजाद नगर, […]
February 13, 2022 बैंकों से हजारों करोड़ लेकर डकारने वाली शिपयार्ड कम्पनी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को एबीजी शिपयार्ड कम्पनी और उसके […]
August 4, 2020 युवती के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमी ने ही दिया था वारदात को अंजाम इंदौर : दो दिन पूर्व खजराना थाना क्षेत्र में बायपास के समीप युवती के अंधे कत्ल का पुलिस […]
August 30, 2021 एक सितंबर से पुनः प्रारम्भ होगी इंदौर- दुबई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
इंदौर : यूएई सरकार के टूरिस्ट वीजा को मंजूरी देने के बाद एक सितंबर से इंदौर से दुबई की […]
March 15, 2017 रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने दिया पद से इस्तीफा, कल बनेंगे गोवा के मुख्यमंत्री नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। पर्रिकर […]
December 31, 2018 उम्रकैद की सजा से दंडित सज्जनकुमार ने किया सरेंडर नई दिल्ली: सिख विरोधी दंगों में हाइकोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद सोमवार को […]
August 31, 2019 वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी के निधन से पत्रकारिता जगत में छाया शोक इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशीन्द्र जलधारी का लंबी […]