चित्रगुप्त कायस्थ समाज ने किया धर्म- समाज की रिपोर्टिंग करनेवाले पत्रकारों का सम्मान

  
Last Updated:  December 8, 2021 " 08:58 pm"

इंदौर : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने समाज के हर वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है। संकट के इस दौर में सामाजिक एकता ने ही लोगों को न सिर्फ हौसला दिया बल्कि हर तरह की मदद भी सुलभ हो पाई। यह बात चित्रगुप्त कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील निगम ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने ने कहा कि जिस बुरे दौर से हम गुजरे हैं, वह कभी लौट कर न आए। मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले सदैव सम्मानीय रहेंगे और कायस्थ समाज सार्वजनिक मंच से उन विभूतियों का सम्मान करता रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव, डीएवीवी पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला की प्रमुख डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे भी अतिथि के रूप में मौजूद थी। इस मौके पर धर्म और समाज की रिपोर्टिंग करने वाले विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल के पत्रकारों का सम्मान किया गया।

धर्म की रिपोर्टिंग करना धर्मनिष्ठ कार्य।

वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म और समाज की रिपोर्टिंग करना आसान नहीं होता। समाज और मीडिया एक दूसरे के पूरक होते हैं। एक रिपोर्टर इन दोनों के बीच सेतु का काम करता है। यह अलग बात है कि धर्म-समाज की रिपोर्टिंग करने वाले साथी लाइम लाइट में नहीं आ पाते या उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मान कम मिल पाता है, फिर भी अखबार अथवा चैनल में इनकी भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि धर्म की रिपोर्टिंग करना भी धर्मनिष्ठ कार्य है। ये ईश्वर की आराधना है, इसलिए सभी साथी ईमानदारी से अपना धर्म निभाएं।

चुनौतीपूर्ण कार्य है पत्रकारिता।

डीएवीवी पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला की प्रमुख डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। बावजूद इसके हर दौर में इसकी आवश्यकता सबसे ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि दूसरे प्रोफेशन के मुकाबले पत्रकारिता में अवसर और पैसा कम है, फिर भी इस क्षेत्र में कैरियर बनाने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने कायस्थ समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से ही पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है।

इंदौर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रेस क्लब सदैव तत्पर रहा है। हम आभारी हैं कायस्थ समाज के जिन्होंने हमारे साथियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी ने किया। अतिथि स्वागत प्रेस क्लब महासचिव हेमन्त शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, प्रियंका पांडे, प्रीतम सक्सेना, विकास निगम,अजय सिन्हा, प्रियम सक्सेना और सुरेश कानूनगो ने किया। आभार चित्रगुप्त कायस्थ समाज के प्रदेश सचिव सुभाष के.पी. श्रीवास्तव ने माना।

इनका हुआ सम्मान।

प्रदीप मिश्रा, अग्निबाण
रामकृष्ण मुले, नईदुनिया
शेखर बागोरा, प्रभात किरण
लवीन ओव्हाल, पत्रिका
अभिषेक मिश्रा, डिजियाना न्यूज
लोकेन्द्र थनवार, चौथा संसार
विश्वनाथ सिंह, दैनिक भास्कर
अनिल पुरोहित, टाइम न्यूज
मनसुख परमार, दैनिक भास्कर सुशील तिवारी, नवभारत
प्रवीण जोशी, स्वतंत्र पत्रकार
करण अहिरवार, एसआर, एसीएन न्यूज, धर्मेन्द्र यादव, सिटी न्यूज।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शैलेष पाठक, धर्मेन्द्र शुक्ला, राजेंद्र कोपरगांवकर, अशोक शर्मा, कमलेश्वर सिंह, लक्ष्मीकांत पंडित, प्रकाश तिवारी, निलेश राठौर, विनोद पाठक, राजकुमार वर्मा, दीपक जैन, बंटी गुंजाल, अभिषेक दुबे, सुनील नावरे, आर.आर. त्रिवेदी, सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *