इंदौर : चिड़ियाघर की सैर करने के लिए अब खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। अब 25 रुपए शुल्क देकर वे बैटरी कार के जरिए चिड़ियाघर का भ्रमण कर सकेंगे। शनिवार को सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बैटरी कार की सौगात का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बैटरी कार में बैठकर चिड़ियाघर में घूमने का भी लुत्फ उठाया। फिलहाल 3 बैटरी चलित कारें संचालित होंगी। सांसद लालवानी और अन्य अतिथियों ने इस मौके पर पक्षी विहार का भी शुभारंभ किया। दो करोड़ की लागत से स्थापित इस पक्षी विहार में 40 से ज्यादा प्रजातियों के 400 पक्षियों को निहारा जा सकेगा। हैदराबाद की फर्म 7 वर्ष तक इसकी देखरेख करेगी। इसके लिए भी 25 रुपए का शुल्क अलग से निर्धारित किया गया है।
नगर निगम प्रशासन ने ये भी तय किया है कि चिड़ियाघर अब पूर्व की तरह रविवार को भी खुला रहेगा। सोमवार को इसे बंद रखा जाएगा।
Related Posts
November 29, 2019 जातिगत आरक्षण के खिलाफ सपाक्स दिल्ली में करेगी आमरण अनशन इंदौर : जातिगत आरक्षण की अवधि 10 साल के लिए और बढाने वाला संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने […]
February 18, 2019 पुलवामा हमले के मास्टर माइंड सहित दो आतंकी ढेर श्रीनगर: पुलवामा हमले के मास्टर माइंड गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी कामरान को सुरक्षा बलों […]
April 10, 2020 कोरोना का कहर : निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर सहित 4 और मरीजों की मौत, इंदौर में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27 पर..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को 4 और मरीजों की […]
June 15, 2023 बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में मचाया तांडव
तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश।
हजारों पेड़ उखड़े, कई मकान […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]
June 29, 2025 खाद्य मंत्री राजपूत ने प्रदेश के पेट्रोल पंपों की गहन जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों में पानीयुक्त डीजल भरने का खुलासा होने के बाद जागी […]
July 9, 2021 स्व. माधवराव सिंधिया के नाम होगा बंगाली चौराहा ब्रिज, मॉडल अस्पताल बनेगा एमवायएच, प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय
इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को […]