भोपाल। चुनाव आयोग ने मंत्री और विधायक नरोत्तम मिश्रा के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया। 2008 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा पर लगे पेड न्यूज के मामले में यह फैसला सुनाया गया है। इसके बाद अब नरोत्तम मिश्रा का मंत्री पद और विधायकी दोनों चली जाएगी। और अब से तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उधर मिश्रा का कहना है कि चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
यह है मामला
दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में अखबारों में पेड न्यूज छपवाने का आरोप लगया था और धारा 10 ए के तहत चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत की थी। पेड न्यूज का हिसाब चुनाव खर्च में नहीं देने पर उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी।
चुनाव आयोग ने इस मामले को लेकर नरोत्तम मिश्रा को जनवरी 2013 में नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाय था। चुनाव आयोग की कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट की युगल खंडपीठ में याचिका दायर की थी। इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने मिश्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया।
Related Posts
December 18, 2020 20 करोड़ की लागत से होगा जवाहर मार्ग से चन्द्रभागा तक सड़क का निर्माण
इंदौर : जवाहर मार्ग से साउथ तोड़ा होते हुए चंद्रभागा पुल तक बनने वाली सड़क के प्रथम चरण […]
February 6, 2022 चिरनिद्रा में लीन हुई इंदौर की बेटी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर
मुंबई : इंदौर की बेटी, सुरों की मलिका, कालजयी गायिका और अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया […]
August 9, 2023 भंवरकुआ क्षेत्र की कॉलोनियों में अवैध हॉस्टलों के निर्माण से रहवासी परेशान
जिला व पुलिस प्रशासन और नगर निगम को कई बार कर चुके हैं शिकायत।
विष्णुपुरी एक्शन […]
March 28, 2023 17 मामलों में 18 लाख 80 हजार रुपए प्रतिकर देने के आदेश
जिला स्तरीय प्रतिकर निर्धारण समिति की बैठक में लिया गया फैसला।
इंदौर : जिला विधिक […]
February 3, 2022 आम बजट में इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए 1453 करोड़ का प्रावधान
इंदौर : केंद्रीय बजट में रेलवे की इंदौर से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 1,453 करोड़ रु की राशि […]
June 18, 2024 वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ने जा रहे हैं। वे रायबरेली से […]
September 23, 2022 महिला पुलिसकर्मियों को वित्तीय प्रबंधन के सिखाए गुर
मुंबई व बैंगलोर से आई वित्तीय विशेषज्ञों ने, महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को […]