इंदौर: पीएम मोदी वाराणसी के साथ इंदौर से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस आशय की अटकलों को एक बार फिर हवा मिली है। बताया जाता है कि देश के एक बड़े अंग्रेजी अखबार में इस बारे में छपी खबर के बाद अटकलें फिर तेज हो गई। दूसरे अंबेडकर जयंती पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और पीएम मोदी की मुलाकात ने भी इन अटकलों को पुनः जीवित कर दिया।
श्रीमती महाजन ने ही उछाला था मोदी का नाम।
आठ बार की सांसद सुमित्रा ताई के टिकट पर लटकी तलवार के बाद उन्होंने ही पार्टी की एक बैठक में इंदौर से पीएम मोदी का नाम आगे किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था।
प्रत्याशी चयन में देरी दे रही अटकलों को जन्म।
बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व 75+ होने से सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं दे रहा है पर अभी तक वह उनका विकल्प भी नहीं ढूंढ पाया है। कैलाश विजयवर्गीय का नाम इंदौर से टिकट की दौड़ में सबसे आगे है पर उन्हें यहां से उतारा गया तो बंगाल में पार्टी को नुक्सान होना तय है। इसीलिए पार्टी नेतृत्व निर्णय नहीं कर पा रहा है कि टिकट किसे दिया जाए। शायद यही वजह है कि इंदौर से पीएम मोदी के नाम की अटकलें बार- बार लगने लगती हैं।
Related Posts
May 4, 2022 राजेंद्र नगर में रविवार को होगा 47 बटुकों का उपनयन संस्कार
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा 8 मई रविवार […]
May 29, 2023 इंदौर गौरव दिवस के तहत संपन्न हुआ रक्तदान का महाअभियान
औद्योगिक संगठनों,व्यापारिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं,शैक्षणिक संस्थानों,सामाजिक और धार्मिक […]
August 29, 2023 पीओएस मशीन के जरिए महापौर ने अपने निजी निवास के संपत्ति कर का किया भुगतान
निगम का राजस्व वसुली में नवाचार।
शहरवासी संपतिकर का भुगतान ऑनलाइन, डिजिटल मोड के साथ […]
May 13, 2023 मालवा उत्सव में तेलंगाना के बोनालु नृत्य की रही धूम
कला कार्यशाला में लिप्पन आर्ट सिखाया गया।
इंदौर : मालवा उत्सव में कला, संस्कृति के […]
October 25, 2021 पंधाना में सांसद लालवानी की सादगी लुभा रही है मतदाताओं को
पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद […]
May 19, 2020 7 स्टार की रेटिंग पाने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत, चौथी बार भी इंदौर ही होगा स्वच्छता में नम्बर वन- निगमायुक्त इंदौर : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त शहरों के परिणामों की घोषणा की है। […]
March 2, 2021 विधानसभा में पेश किया गया मप्र का पहला पेपरलेस बजट, आत्मनिर्भर मप्र पर किया गया फोकस
भोपाल : मध्यप्रदेश विधान सभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश बजट 2021—22 पेश […]