लूटी गई चेन व नकबजनी में उड़ाए गए माल सहित कुल 04 लाख का मशरूका बरामद।
इंदौर : अग्रवाल नगर इन्दौर में वृद्धा के साथ हुई चैन स्नैचिंग का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने पर्दाफाश कर, शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से पूछताछ में इनसाइट फॉर्म हाऊस बिलावली में की गई नकबजनी की घटना का भी खुलासा हुआ है। शातिर बदमाश ने घर के बाहर अल सुबह टहल रही वृद्ध महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी आदतन अपराधी होकर उसके विरद्ध इंदौर शहर व देहात सहित जिला उज्जैन में लूट, नकबजनी, चोरी, अवैध शराब आदि के कुल 18 अपराध दर्ज हैं। ये बदमाश थाना नानाखेडा जिला उज्जैन के लूट के प्रकरण में लगभग 7 साल से जेल में था। जेल से रिहा होते ही इसने इनसाइट फॉर्म बिलावली में नकबजनी व अग्रवाल नगर मे सोने की चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे दिया।पकड़े गए बदमाश का नाम अजय उर्फ कमल मालवीय उम्र 42 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा (नगर) होना बताया गया।
आरोपी के कब्जे से लूटी हुई सोने की चेन के साथ नकबजनी में उड़ाई सोने की चेन, कान के सोने झुमके और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 4 लाख रुपए का मश्रूका पुलिस ने जब्त किया है।आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
July 10, 2025 मिशन शक्तिसैट के लिए इंदौर क्षेत्र की 20 बालिकाओं का चयन
इंदौर में मिशन शक्तिसैट का भव्य शुभारंभ।
इंदौर : "मिशन शक्तिसैट" का आयोजन बुधवार को […]
August 17, 2022 इंदौर – नई दिल्ली के बीच अगले सप्ताह से प्रारंभ होगी एक और ट्रेन – लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर को एक और ट्रेन की सौगात मिली है। यह […]
March 31, 2024 ऑनलाइन निवेश करवाकर करोड़ों की ठगी करने वाली गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार
पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
साढ़े चार लाख रुपए ठगी की शिकार महिला ने […]
September 30, 2019 गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, 21 की मौत अहमदाबाद : गुजरात के बनासकांठा जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 21 लोगों की मौत […]
December 14, 2018 राफेल सौदे में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीनचिट नई दिल्ली: राफेल सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है वहीं […]
March 15, 2021 दिल्ली, मुम्बई सहित 4 बड़े शहरों के हवाई अड्डों में अपनी शेष हिस्सेदारी भी बेचेगी सरकार…!
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी […]
January 6, 2023 प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने शुरू हुआ मेहमानों का आगमन
आईडीए की 'पधारो म्हारे घर' योजना के तहत तीन परिवारों के छह सदस्य पहुंचे इंदौर।
आईडीए […]