नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई थी, अब रेल मंत्रालय ने इसे पुनः बहाल करने से साफ इंकार कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि बुजुर्गों और खिलाड़ियों को रेल किराये में अब छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अभी भी किराये की लागत का 50% खर्च सरकार उठाती है। बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत से वर्ष 2018- 19 में 1636 करोड़ और वर्ष 2019-20 में 1667 करोड़ रु का भार रेलवे को उठाना पड़ा। रेलवे अब इस भार को आगे ढोने के मूड में नहीं है।
प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के साथ किया छलावा।
रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के साथ भी छलावा किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक मुसाफिर ने चलती ट्रेन में 20 रुपये की चाय ली थी लेकिन उसे 70 रुपये चुकाने पड़े थे. इस पर रेलवे ने दलील दी थी कि मुसाफिर ने पहले से खाना बुक नहीं कराया था, इसलिए पहले ही आर्डर पर उससे 50 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर लिए गए। हालांकि बवाल मचने के बाद
रेलवे ने उन सभी खाद्य और पेय पदार्थों पर ‘ऑन-बोर्ड’ सेवा शुल्क हटा दिया जिनके लिये प्रीमियम ट्रेनों में पहले से ऑर्डर नहीं दिया जाता. हालांकि इसके बदले उसने नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात्रिभोज की कीमतों में 50 रुपये का शुल्क बढ़ाकर हिसाब बराबर कर लिया।
Related Posts
January 7, 2025 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में सुरक्षा बलों के 09 जवान शहीद
आईडी ब्लास्ट कर उड़ाया सुरक्षा बलों का वाहन।
बीजापुर में दिया हमले को […]
May 16, 2021 29 मई तक बढाया गया जनता कर्फ्यू, सप्ताह में 5 दिन खुली रह सकेंगी खेरची किराना दुकानें
इंदौर : जनता कर्फ्यू का दायरा एक बार फिर बढा दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश […]
June 4, 2022 आलू, प्याज कमीशन एजेंट एसो. ने मंडी कर्मचारियों के जरिए प्याज की नीलामी पर जताया विरोध
इंदौर : आलू प्याज मंडी में आढ़तियों द्वारा प्याज पर किसानों से कोई भी कमीशन नहीं लिया […]
August 31, 2023 दूर की सोच के चर्चे, बढ़ा दिए खर्चे..!
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
ग्वालियर, देवास, सोनकच्छ से लेकर डिंडोरी तक भाजपा ने जिन […]
August 1, 2021 डीआईजी ने थाना स्तर पर की सर्जरी, एसआई से लेकर कॉन्स्टेबल तक के बदले गए थाने
इंदौर : पुलिस विभाग में थाना स्तर पर बड़ी सर्जरी की गई है 132 उप निरीक्षक ,सहायक […]
October 11, 2023 ब्रांडाहोलिक 2.0 के विजेता रहे शिवाकाशी सिंह चौधरी
पूर्वा चौहान रही उपविजेता।
प्रेस्टीज संस्थान द्वारा किया गया था `ब्रान्डाहोलिक - 2.0 […]
November 7, 2023 क्षेत्र क्रमांक 05 के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने घर – घर दी दस्तक
इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 05 के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया पूरे दमखम के साथ चुनाव […]