इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा गाडराखेड़ी की 8187 वर्ग मीटर जमीन बेची जा रही है। उक्त जमीन के टेंडर होने जा रहे हैं।
गाडराखेडी की जमीन पर बनाएं खेल मैदान।
विधायक संजय शुक्ला ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि यहां करीब 10 लाख स्क्वेयर फीट जमीन है। सरकार उक्त जमीन को बेचने की शुरुआत कर रही है। मेरा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि विधानसभा एक में कोई भी बड़ा खेल मैदान नहीं है। इस जमीन पर खेल मैदान बनाया जाए। विधानसभा 1 के युवाओं एवं बच्चों के खेलने के लिए एक भी मैदान नहीं है। सरकार ने पीएचई विभाग की बिल्डिंग हटाकर जमीन समतल कर दी है। यदि उक्त स्थान पर खेल मैदान बनता है तो खिलाड़ियों को सुविधा होगी। खेल प्रतिभा आगे बढ़ेगी। खेलों का विकास होगा।
अभी इस क्षेत्र के युवा चिमनबाग मैदान तक खेलने जाते हैं। दूरी होने के कारण कई बच्चों ने खेलना बंद कर दिया है, जिससे हमारी प्रतिभाओं का भविष्य चौपट हो रहा है।
टेंडर प्रक्रिया रोके सरकार।
विधायक शुक्ला ने कहा कि सरकार ने जो टेंडर प्रक्रिया की है उसे रोकना चाहिए और खेल मैदान की घोषणा करना चाहिए।
यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को साथ लेकर आंदोलन चलाया जाएगा।
Related Posts
August 10, 2022 बांधों में जलभराव की 24 घंटे निगरानी की जाए – सिलावट
इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में […]
October 4, 2022 चरम पर पहुंचा माता भक्ति का उल्लास, महानवमी पर किया गया कन्या पूजन
इंदौर : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर घरों, मंदिरों और पांडालों में हवन - पूजन […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]
October 23, 2023 दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
250 फीट क्षेत्र में लंका का निर्माण भी किया गया।
इन्दौर : दशहरा के महापर्व पर हर […]
May 29, 2021 प्रधानमंत्री की अवमानना पर शिवराज ने ममता दीदी को सुनाई खरी- खरी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के को इंतजार कराने की ममता दीदी की हरकत पर […]
June 24, 2021 पेंशन और पीएफ खाते को अलग करने पर सरकार कर रही विचार
नईदिल्ली : केंद्र सरकार पेंशन और प्रॉविडेंट फंड का अकाउंट अलग करने पर विचार कर रही है। […]
February 20, 2023 शिवाजी महाराज की जयंती पर बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा
इंदौर : विहिप् के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वी जयंती पर शोभायात्रा […]