भोपाल : गुरुवार तड़के गुना के पास बस और ट्रक की टक्कर में ट्रक में सवार 8 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 54 के करीब घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे प्रवासी मजदूर।
बताया जाता है कि ये प्रवासी मजदूर, ट्रक में सवार थे। वे महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।बस में चालक- परिचालक ही सवार थे, कोई यात्री नहीं था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गुना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि अधिकांश प्रवासी मजदूर यूपी के उन्नाव जिले के हैं। मृतकों की पहचान कर उनके शव परिजनों तक पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
घायलों को अस्पताल ले गए पुलिसकर्मी क्वारन टाइन।
दुर्घटना में घायल प्रवासी मजदूरों में कुछ कोरोना पॉजिटिव भी हो सकते हैं। इस बात की आशंका को देखते हुए उन्हें अस्पताल लेकर गए पुलिसकर्मियों को क्वारनटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
June 19, 2021 पहली बार वर्चुअल होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन..!
भोपाल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
October 8, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 21 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के रोकथाम की सारी कवायदें व्यर्थ साबित हो रही हैं। बीते दो- तीन […]
September 1, 2021 इंदौर से दुबई के लिए पुनः प्रारम्भ हुई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
इंदौर : इंदौर से दुबई के लिए एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुधवार 1 सितंबर से फिर […]
October 2, 2022 सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाला युवक गिरफ्तार
रीवा में दो दर्जन युवाओं से की 80 लाख रुपए की ठगी, ज्वाइनिंग लेटर व आईकार्ड […]
December 31, 2021 मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन
इंदौर : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के मप्र सरकार के […]
April 6, 2019 समर्थकों ने ताई के घर जाकर किया मनाने का असफल प्रयास इंदौर: अहिल्या नगरी करें पुकार, अहिल्या आदर्श फिर एक बार। इंदौर करें पुकार, ताईजी फिर एक […]
June 8, 2023 बच्चों के विकास को लेकर झूठे दावे करने वाले विज्ञापनों पर बाल आयोग सख्त
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने दी जानकारी।
बोर्नविटा के […]