इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना का वोट भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है।
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर बातचीत के लिए भाजपा को ‘मातोश्री’ आने को कहा है।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी को 20,000 से 25,000 वोटों की कमी हो सकती है।
राउत ने भाजपा की ओर से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को दिल्ली बुलाकर चुनाव की रणनीति तैयार करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने भाजपा से मातोश्री आने को कहा है। बांद्रा नगर में स्थित ‘मातोश्री’ ठाकरे का आवास है।
उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि साल 2007 और साल 2012 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिवसेना के समर्थन पर बातचीत ‘मातोश्री’ में ही हुई थी।
भाजपा के सूत्रों ने बताया, ‘‘पार्टी के लिए मामला जटिल है क्योंकि तमिलनाडु और ओडिशा विधानसभाओं के चुनाव के नतीजे अभी सुनिश्चित नहीं है कि दोनों राज्यों में भाजपा का कैसा प्रदर्शन रहेगा। महत्वपूर्ण राज्यों बिहार और दिल्ली में भाजपा के पास काफी संख्या नहीं है।’’ सूत्रों ने बताया, ‘‘अगर शिवसेना हमें समर्थन नहीं देती है तो राष्ट्रीय स्तर पर हमें 20-25,000 वोटों की कमी हो सकती है।’’
Related Posts
January 15, 2025 सभी के जीवन में नई उर्जा और उल्लास लेकर आए मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व की दी बधाई।
इंदौर : […]
December 14, 2020 25 दिसम्बर को इंटरनेशनल एयर कार्गो का सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ
इंदौर : इंटरनेशनल एयर कार्गो इंदौर को एक ऐसी सौगात है जो पूरे क्षेत्र की किस्मत बदल […]
November 24, 2020 शिवराज- कमलनाथ के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की काफिले की गाड़ियां […]
September 4, 2021 क्लस्टर विकास से उद्यम और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगा बढावा
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शुक्रवार को […]
July 19, 2023 अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का नया भवन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी ने किया नए भवन का […]
May 29, 2021 ‘कोविड अनुकूल व्यवहार’ कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय
इंदौर : राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे की पहल पर इंदौर में कोविड […]
February 16, 2022 सिंधी भाषा व संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी- नागरानी
इंदौर : सिंधी भाषा, बोली विस्तारीकरण के साथ-साथ सामाजिक एकता और मजबूती के लिए पूरे देश […]