इंदौर : भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में धर्म जागृति संघ द्वारा सशक्त नारी, सशक्त भारत के संकल्प के साथ इस वर्ष भी ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा 06 मार्च 2023 सोमवार को निकाली जाएगी। यात्रा शाम 07 बजे बडा गणपति मंदिर से प्रारम्भ होकर राजवाडा पर माता अहिल्या प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी।आयोजकों ने बताया कि ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा का यह 14 वा वर्ष है।
ये रहेंगे यात्रा के आकर्षण।
यात्रा का मुख्य आकर्षण लगभग 150 युवक-युवतियों की टोली रहेगी। जिनमें युवतियाँ – युवकों पर लठ्ठ से प्रहार करते हुए एवं युवक ढाल से अपना बचाव करते हुए यात्रा मार्ग पर निकलेंगे। यात्रा में आदिवासी नृत्य समूह, शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए बालिकाओं का समूह, भगवान राधा-कृष्ण की चलित झांकियां, राजस्थान की ख्यात महिला एव पुरुषों की डंडा गेर समूह, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बेंड, भगवान राधा-कृष्ण की मन भावन पालकी, महिला भजन मंडलिया, इंदौर शहर के धर्म ध्वजा वाहक पूज्य संत समाज, इंदौर के गणमान्य नागरिक एवं हजारो की संख्या में भक्त जन शामिल होगें |
यात्रा संयोजक डॉ. सुमित त्रिवेदी एवं सह संयोजक निलेश उपाध्याय हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेश मेहता, प्रदेश संयोजक भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ एवं आयोजन समिति के सहसयोजक सर्वजीत सिंह गौड़ हैं।
इस आयोजन के मुख्य संरक्षक कैलाश विजयवर्गीय, शंकर ललवानी, रमेश मेंदोला, मनोज पटेल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और गोलू शुक्ला हैं।
Related Posts
March 2, 2021 विधानसभा में पेश किया गया मप्र का पहला पेपरलेस बजट, आत्मनिर्भर मप्र पर किया गया फोकस
भोपाल : मध्यप्रदेश विधान सभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश बजट 2021—22 पेश […]
June 3, 2022 आयकर विभाग की रिओपनिंग कार्रवाई को लेकर टीपीए ने सौंपा ज्ञापन
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर द्वारा आयकर अधिनियम की धारा 148 के तहत आयकर […]
July 2, 2025 कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत पर कलेक्टर ने लगाई रासुका
इंदौर : कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत पर कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई की है, […]
August 29, 2021 बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि का दावा, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करनेवाली बीजेपी एकमात्र पार्टी
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवासन इंदौर प्रवास के दौरान […]
December 27, 2021 हजारों दीपों से महाआरती के साथ हुआ अखंड वेदांत संत सम्मेलन का समापन
इंदौर : वेदांत की महत्ता हर युग में प्रासंगिक है। हमारा समाज नैतिक मूल्यों के पतन की ओर […]
March 11, 2022 लोक अभियोजन महानिदेशक ने साक्षी हेल्प डेस्क के बारे में ली जानकारी
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक अभियोजन के तहत पूरे प्रदेश के अभियोजन कार्यालयों में साक्षी […]
March 16, 2022 बोले सो निहाल,सतश्री अकाल की गूंज के बीच अमृतसर यात्रा पर रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का दल
इंदौर : मंगलवार देर शाम कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की अगुवाई में सिख समाज के करीब 500 […]