इंदौर : आजकल ‘छोटा भीम कैरेक्टर’ बच्चों में काफी लोकप्रिय है। इसके माध्यम से बच्चें तो संदेश ग्रहण कर ही रहे हैं, बड़ों में भी संदेश पहुंचाने में मदद मिल रही है।
इसके चलते छोटा भीम कैरेक्टर के जरिए यात्रियों के मध्य सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 18 जून, 2025 से एक पश्चिम रेलवे द्वारा जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के तहत यात्रियों को छोटा भीम कैरेक्टर के माध्यम से चलती ट्रेन से न उतरने – चढ़ने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।
इसके अलावा पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेसपासिंग व सेफ्टी से संबंधित अन्य विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर प्रदर्शनी के अलावा अनाउसमेंट भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोटा भीम कैरेक्टर पर आधारित प्रदर्शनी यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। यात्री आते जाते इसे देखकर इसकी सराहना कर रहे हैं। बच्चों के लिए तो यह प्रदर्शनी कौतूहल का केंद्र बन गई है। छोटा भीम के साथ यात्री सेल्फी भी ले रहे हैं। इससे किसी न किसी रूप में संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ा संदेश यात्रियों तक काफी सरलता से पहुँच रहा है।
पश्चिम रेलवे के इंदौर रेलवे स्टेशन पर यह अभियान 22 जून तक चलेगा। इसके बाद यह अभियान मंडल के उज्जैन व रतलाम रेलवे स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा।
Related Posts
July 15, 2023 ऑनलाइन बुकिंग कर लाखों रुपए के मोबाइल उड़ाने वाली राजस्थान की गैंग पकड़ाई
भोपाल : ऑनलाइन बुकिंग कर 17 लाख रुपये के मोबाइल उड़ाने वाली गैंग का क्राइम ब्रांच भोपाल […]
April 15, 2023 अब दहाड़ नहीं पाते कार्टूनिस्ट..!
🔹कीर्ति राणा🔹
इंदौर : दशकों पहले दैनिक अखबारों में कार्टून का नियमित प्रकाशन होता […]
May 5, 2021 रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
October 23, 2023 अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
विधानसभा निर्वाचन-2023
व्यय प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि […]
June 15, 2024 आईएमए की गीत, संगीत व नृत्य स्पर्धा में चिकित्सक पेश करेंगे अपनी प्रतिभा की बानगी
रविवार, 16 जून को लाभ मंडपम में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : लगातार 7 वे वर्ष आय एम ए […]
August 23, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा का अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने किया घेराव
प्रदर्शन के साथ आईडीए के खिलाफ की नारेबाजी।
वैधता में बाधक योजना क्रमांक 171 व अन्य […]
September 9, 2022 धार्मिक प्रसंगों पर आधारित हैं हुकमचंद मिल की तीन झांकियां
इंदौर : कभी इंदौर की शान रहीं कपड़ा मिलें भले हीं बंद हो गई हों, लेकिन उन मिलों के साथ […]