इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता और गिरफ्तारी के चलते देश भर के कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के समीप किया गया।
पुलिस ने किया पुतला छीनने का प्रयास।
पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की। दोनों के बीच हुई छीना झपटी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल हो गए।उन्होंने यूपी सरकार और सीएम योगी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
पुतला दहन में भंवर शर्मा,संजय बाकलीवाल,मुकेश यादव,इम्तियाज बेलिम,सन्नी राजपाल,शैलेष गर्ग,गिरीश चितले,सुनील गोधा,चंदू कुंजीर,राकेश निर्मल,सत्यनारायण सलवाड़िया,वीरू झंझोट,चिंटू वर्मा,महावीर जैन,गोपाल कोडवानी,आशा यादव,राम पाल,अतीत गोहर,महेश गौहर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Related Posts
July 1, 2019 जब ट्रेन की सीटी के साथ बांसुरी के सुर मिलाते रहे पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया {संजय पटेल}आज बाँसुरी को असीम लोकप्रियता देने वाले कलावंत पं.हरिप्रसाद चौरसिया का […]
June 20, 2025 अतुल, विकास, सुधीर, धर्मेश, पूनम,विजय ने जीते प्रारंभिक मुकाबले
मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरु।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के तहत […]
April 30, 2022 डॉ. भरत साबू के रिसर्च पेपर को अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मिली सराहना
डायबिटीज में स्ट्रैस ग्लूकोमीटर की रीडिंग को करता है प्रभावित।
इंदौर : शहर के युवा […]
September 5, 2021 पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस, अन्य हथियार व मोबाइल किए गए जब्त
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना […]
October 25, 2016 बेटी ने किया था पिता को फोन, कहा- बाथरूम में टॉयलेट शीट के नीचे गाड़ रहे हैं इंदौर. यहां कांग्रेस की एक युवा लीडर 7 दिनों से रहस्यमय ढंग से गायब है। उसके माता-पिता […]
July 28, 2021 28 जुलाई को 118 केंद्रों पर लगेंगे 80 हजार डोज
इंदौर : 28 जुलाई को 118 सेंटर पर कोविशील्ड का पहला व दूसरा डोज एवं कोवैक्सीन का दूसरा […]
August 29, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर आगमन पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इंदौर : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आई। विमानतल […]