इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला ने मंगलवार को जनजागरण अभियान के लिए तैयार किए गए ‘‘आकर्षक रथ’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ भीड़ भरे प्रमुख बाजारों में घुमकर आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रेरित करेगा। रथ के जरिए मास्क की अनिवार्यता और दो गज की दूरी रखने का आग्रह करते हुए जनजागरण किया जाएगा। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें टीका लगवाने हेतु टीकाकरण केंद्रों पर जाने के लिए भी इस रथ के जरिए अपील की जाएगी। इस अवसर पर हरिनारायण यादव, गणेश गोयल, चन्दू शिन्दे, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, गायत्री गोगडे, पूजा पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
प्रमुख बाजारों में बीजेपी नेताओं ने लोगों को किया जागरूक।
बीजेपी के जनजागरण अभियान के तहत नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा नगर के प्रमुख बाजार, मारोठिया, सराफा एवं कपड़ा मार्केट पहुंचे। वहां जो लोग एक साथ खड़े थे, उनसे सोशल डिस्टेसिंग का आग्रह किया वहीं जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क पहनाए। इसी के साथ उन्होंने दुकानों पर ग्राहकों द्वारा दो गज की दूरी रखने के लिये गोले भी बनाए।
Related Posts
February 17, 2021 रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकले बाबा खाटू श्याम, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
इंदौर : मालवीय नगर स्थित श्री खाटू श्याम राम निराले हनुमान मंदिर एवं खाटू श्याम सेवक […]
July 18, 2022 नगरीय निकाय चुनाव में जीत का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और 64 […]
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]
May 17, 2022 सानंद के मंच पर रहस्य की परतों में लिपटा नाटक 38 कृष्ण व्हिला का मंचन
इंदौर : कोरोना काल में ठप पड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां अब पुनः जोर शोर से प्रारंभ हो गई […]
July 8, 2019 नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी […]
November 17, 2023 इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले दो घंटे में 6.52 प्रतिशत मतदान
देपालपुर में सबसे अधिक 13.51 और इंदौर तीन में सबसे कम 1.45 प्रतिशत मतदान।
इंदौर : […]
September 2, 2024 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग
दस सुपर भट्टियों पर 30 रसोइये 96 घंटे में तैयार करेंगे मोदक प्रसाद ।
इंदौर : खजराना […]