अहमदाबाद : गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। गुजरात पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रम्भिक जांच में पता चला है कि बोटाद के अलग-अलग गांवों की एक महिला समेत कुछ छोटे शराब तस्करों ने ‘मिथाइल अल्कोहल’ (मेथेनॉल) में पानी मिलाकर नकली शराब बनाई थी, जो बेहद जहरीली होती है। वे 20 रुपये ‘पाउच’ के दाम पर उसे गांववालों को बेचते थे।
मृतकों के रक्त के नमूनों की जांच में पुष्टि हुई है कि उन्होंने ‘मेथेनॉल’ पीया था। 45 लोगों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 328 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। उनमें से अधिकतर लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
अहम बात ये है कि गुजरात में शराब का क्रय – विक्रय प्रतिबंधित है, इसके चलते अवैध शराब का कारोबार वहां बड़े पैमाने पर चल रहा है।
Related Posts
June 27, 2020 बीजेपी महिला मोर्चा ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेसी विधायक पटवारी और भार्गव की गिरफ्तारी की मांग की इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय […]
February 2, 2023 उज्जैन कलेक्टर ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लिया जायजा
समय सीमा तय कर निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश।
उज्जैन : कलेक्टर कुमार […]
January 4, 2022 जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए […]
July 2, 2023 समाजसेवी पुरुषोत्तम वाघमारे का नागरिक सम्मान
इंदौर : वरिष्ठ समाजसेवी 79 वर्षीय पुरूषोत्तम वाघमारे का इंदौर में नागरिक सम्मान किया […]
August 16, 2023 बीजेपी कार्यालय में आजादी की 77 वी वर्षगांठ पर किया गया ध्वजारोहण
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
इंदौर : 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर […]
March 3, 2021 कोरोना के मामले फिर डेढ़ सौ के पार हुए, 7 फीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार 2 मार्च को पुनः नए कोरोना […]
July 5, 2022 तेज बारिश में भी नेहरू स्टेडियम में चलता रहा मतदान सामग्री का वितरण
पानी की निकासी के किए गए थे समुचित प्रबंध,बारिश थमने पर रवाना हुए मतदान दल।
इंदौर : […]