जहां सेवा की भावना है, वहीं श्रीराम हैं : साध्वी ऋतम्भरा

  
Last Updated:  January 8, 2024 " 01:33 am"

रामलला के नवनिर्मित मंदिर में विराजित होने को बताया 500 वर्षों से अधिक के संघर्ष का प्रतिफल।

सेवा भारती की सेवा गतिविधियों से जुड़ी बस्तियों के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां।

इंदौर : अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर राष्ट्र निर्माण का परिचायक है। 22 जनवरी को इस नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को माध्यम बनाते हुए सेवा भारती इंदौर ने श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करके जुलाई माह में “मेरी बस्ती मेरी अयोध्या” का संकल्प लिया, जिसमें इंदौर महानगर की ऐसी चयनित 353 बस्तियाँ जहां सेवा कार्यों की आवश्यकता थी, वहां समाज के उत्थान व प्रगति के लिए सेवा भारती के चारों आयाम शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक सेवा गतिविधियां प्रारंभ करने का लक्ष्य दिसम्बर माह तक प्राप्त कर लिया। वर्तमान में सेवा भारती द्वारा इन बस्तियों में कुल 722 सेवा गतिविधियां संचालित हो रही हैं |

इन सभी गतिविधियों के संचालन केंद्रों के पालक, संचालक/संचालिका तथा केंद्रों पर आने वाले बच्चों का सामूहिक एकत्रीकरण कार्यक्रम ‘रामोत्सव, सबके राम – सब में राम’ रविवार, 7 जनवरी 2024 को चिमनबाग मैदान में आयोजित किया गया।

शंखनाद के साथ रामोत्सव की शुरुआत हुई। ढोल मंजीरों की गूँज के साथ बस्तियों से टोलियां कार्यक्रम स्थल पहुंची।

बस्तियों के 650 बच्चों ने दी प्रस्तुतियां।

सेवा भारती के सेवा कार्यों से जुड़ी बस्तियों के बच्चों ने इस मौके पर नियुद्ध, बाल अभिनय व पारंपरिक शस्त्र कला का सामूहिक प्रदर्शन किया। खासकर नन्हें बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। इसी के साथ प्रभु श्रीराम की स्तुति नृत्य व सामूहिक भजन के जरिए की गई। ये बच्चे व इनके शिक्षक/शिक्षिकाएं बीते 3 महीनों से इन प्रस्तुतियों का अभ्यास कर रहे थे।

दीदी माँ साध्वी रूतम्भरा देवी ने दिए आशीर्वचन।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साध्वी ऋतम्भरा देवी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि बीते 500 से अधिक वर्षों के संघर्ष का यह प्रतिफल है, जब प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजित होने जा रहे हैं। यह एक संकल्प के साकार होने की उत्सव है।

“जहाँ सेवा की उत्कृष्ट भावना है, वहीं श्रीराम हैं”

उन्होंने कहा कि जिस दिन हमारा जीवन मर्यादित, शिक्षित व संस्कारित होगा, उस दिन राम राज्य भी आ जाएगा।राम तो भाव के भूखे हैं। वे सबके हैं, सब में हैं।सेवा भारती के कार्यों की प्रशंसा करते हुए दीदी माँ ने कहा कि समाज में व्याप्त विद्वेष को दूर करने में सेवा भारती की प्रेम यात्रा कारगर साबित होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति पवन सिंघानिया ( मोयरा सरिया ) ने भी अपने विचार रखे। आरएसएस के प्रान्त संघचालक प्रकाश शास्त्री एवं विभाग संघ चालक डॉ. मुकेश मोड भी मंच पर उपस्थित रहे। बस्तियों के बच्चों के साथ उनके परिजन, प्रबुद्धजन, आमंत्रित गणमान्य नागरिक सहित करीब आठ हजार लोगों ने रामोत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन.. ने किया।आभार सेवा भारती इंदौर के अध्यक्ष मुकेश हजेला ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *