तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे सरकारी अधिकारी- कर्मचारी

  
Last Updated:  July 29, 2021 " 07:57 pm"

इंदौर : मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारी अपनी मांगो के समर्थन में 29 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। मोर्चे में शामिल 22 मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर मोर्चे के संरक्षक हरीश बोयत एवं जिलाध्यक्ष रमेश यादव की अगुवाई में शासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया ।
गुरूवार को शिक्षा, स्वास्थ्य,वन,कलेक्टोरेट,महिला बाल विकास,परिवहन,सेल टेक्स,पंचायत,राजस्व,तहसील, खनिज निगम,उच्च शिक्षा आदि सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से विभागों में लॉकडाउन जैसा सन्नाटा पसरा रहा!! कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक अपनी मांगों के संदर्भ में मोर्चे को खुलकर समर्थन दिया।
मोर्चे के संरक्षक हरीश बोयत ने कहा कि शासन के समक्ष हमने अपनी तीन सूत्रीय मांगे रखी हैं, जब तक उनका निराकरण नहीं हो जाता हमारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। आगे भी अनिश्चितकालिन हड़ताल व तालाबंदी की जाएगी !! उन्होंने कहा कि कर्मचारी वही मांग रहे जो उनका वाजिब हक है !! मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश यादव सहित तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेखर जोशी,लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह कुशवाह,राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक परमार, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे, संभागीय अध्यक्ष हरीश शुक्ला, पंचायत समन्वय अधिकारी संघ के संभागीय अध्यक्ष कौशल किशोर नंद, शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, महामंत्री अशोक मालवीय, सेल टैक्स कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन गौड़, प्रांतीय स्योजक गणेश रायकवार, ,पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार,कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश गोठवाल, निधि विधान ,रितिका सेंगर आदि अनेक कर्मचारी नेताओं ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

मोर्चे के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी दिनेश परमार ने बताया कि मोर्चे के प्रांतीय आह्वान पर इंदौर जिले के 16 हजार अधिकारी और कर्मचारी, केन्द्र के समान राज्य कर्मचारियों का भी 16 प्रतिशत डीए, पदोन्नति, जुलाई 2020 की वेतन वृद्धि का वास्तविक लाभ व एरियर्स आदि मांगो के समर्थन में एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहें !!

इस अवसर पर मोर्चे के योगेन्द्र श्रीवास्तव, पवन शर्मा, संदीप धोलपुरे, संजय अठवाल, रामनरेश यादव, भैयालाल खत्री, पुरषोत्तम बागोरा, आनंद हार्डिया, राधाकृष्ण शर्मा,अरूण कुमार पांडेय ,रंजना दीक्षित, निशा जायसवाल, राजेन्द्र राणा,पवन मोहनिया, मनोहर परमार,विकास तिवारी, सुनील गौड़, नागपाल वर्मा,रितेश भनोदिया, आदि सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे !!
संचालन राजकुमार पांडे ने किया। आभार भीम सिंह कुशवाह ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *