इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार 9 मार्च को शाम 5 बजे वायुयान द्वारा इंदौर आएंगे। वे यहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री चौहान रात्रि साढ़े 9 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था और अन्य इंतजाम सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तथा अन्य अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इसके मुताबिक विमानतल पर सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये अपर कलेक्टर राजेश राठौर प्रभारी रहेंगे। इसी तरह रेसीडेंसी में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त हुए सोसायटी के भूखण्डों के हितग्राहियों में वितरण कार्यक्रम के लिये अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर, बाम्बे हॉस्पिटल के पीछे आयोजित गुरुजी सेवा न्यास के नवनिर्मित ओपीडी चिकित्सा सुविधा अस्पताल के शुभारंभ कार्यक्रम हेतु अपर कलेक्टर पवन जैन और चाणक्यपुरी चौराहा अन्नपूर्णा रोड पर सेन समाज के कार्यक्रम हेतु भू-प्रबंधन अधिकारी आर.एस. मण्डलोई को दायित्व सौंपा गया है। अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा सीएम शिवराज के आगमन से लेकर प्रस्थान तक संपूर्ण व्यवस्थाओं के समन्वय अधिकारी रहेंगे। प्रत्येक कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
9 मार्च को इंदौर आएंगे सीएम शिवराज, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Last Updated: March 9, 2021 " 04:56 am"
Facebook Comments









