इंडिया गेट पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पांजलि –दीपांजलि का क्रम जारी।
इंदौर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्य पर गुरुवार 25 जनवरी को सायं 7 बजे से संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान के तहत देश के अनाम शहीदों के नाम शहर के नागरिक रीगल चौराहा स्थित इंडिया गेट एवं अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति पर एक-एक मोमबत्ती लगाकर पूरे चौराहे को रोशन करेंगे।
संस्था सेवा सुरभि के संयोजक ओमप्रकाश नरेड़ा ने बताया कि इंडिया गेट पर गत 14 जनवरी से ही अनाम शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि, दीपांजलि का सिलसिला जारी है। सोमवार को ओम शांति भवन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वि.वि. की बहनों ने भी पुष्पांजलि समर्पित की। इसके अलावा पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, डीसी मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने भी इंडिया गेट पहुंचकर राष्ट्र आराधना की। यह क्रम 25 जनवरी तक जारी रहेगा। 25 जनवरी को शहर के हजारों नागरिक रीगल चौराहा पहुंचकर एक-एक मोमबत्ती लगाकर देश के अनाम शहीदों को अपनी विनम्र दीपांजलि समर्पित करेंगे। नागरिकों के लिए मोमबत्ती की व्यवस्था भी रीगल चौराहा पर उपलब्ध रहेगी।
Related Posts
July 23, 2020 परशुराम महासभा ने गौसेवा अभियान के तहत गायों को खिलाए व्यंजन, लगाए पौधे इंदौर : पूरे सावन माह शहर की गौशालाओं में जाकर गौसेवा के अपने अभियान के तहत श्री परशुराम […]
January 21, 2022 ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पटरी पर गिरा युवक, आरपीएएफ जवानों की सक्रियता से बची जान
खण्डवा : आरपीएफ जवानों की तत्परता से ट्रेन के नीचे पटरियों पर गिरे युवक की जान बच गई। […]
November 23, 2023 राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन 24 दिसंबर को
सम्मेलन में 350 प्रविष्ठियां आई,कई उच्च शिक्षित युवा भी शामिल।
इंदौर : राजपूत समाज […]
July 25, 2022 पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल, दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब
उज्जैन : श्रावण के द्वितीय सोमवार पर उज्जैनी के राजा बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर […]
June 24, 2025 महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले दो बदमाश पकड़ाए
इंदौर : राह चलती महिला के साथ चेन लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश पुलिस थाना लसुड़िया […]
April 29, 2021 इंदौर- उज्जैन सम्भाग को मिले टोसी के मात्र 70 इंजेक्शन, पात्र मरीजों का चयन करेगी विशेषज्ञों की समिति
इंदौर : बाजार से गायब हो चुके टोसिलिजुमैंब इंजेक्शनों की स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था की […]
June 19, 2023 ध्यान के जरिए भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में ला सकते हैं संतुलन
इंदौर प्रेस क्लब में हृदय आधारित ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर : ध्यान ईश्वर तक […]